Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में भगवान परशुराम की जयंती पर कार्यक्रम:विधि विधान के साथ की पूजा अर्चना, भगवान परशुराम को न्याय और धर्म का प्रतीक बताया

    9 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आज सोमवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने अपने कैंप कार्यालय पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पंडित आशीष शर्मा ने पुरोहितों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। इस दौरान कार्यालय परिसर 'जय परशुराम' के उद्घोष से गूंज उठा। पूजा के बाद उपस्थित समर्थकों और विप्र बंधुओं को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष ने कहा, "भगवान परशुराम केवल एक समाज के आराध्य नहीं, बल्कि वे न्याय और धर्म के प्रतीक हैं। हमने भगवान से समस्त विश्व के कल्याण, समाज में समरसता और क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की है।" पंडित आशीष शर्मा ने युवाओं से भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र (शक्ति) का सदुपयोग लोकहित में करने का आह्वान किया। यह लोग रहे मुख्य रूप से मौजूद इस अवसर पर प्रदीप शर्मा पिंकू, ललित शर्मा लब्बू पंडित, विमल प्रधान, मोहित शर्मा, मुकुल उपाध्याय, सुनील अग्निहोत्री, वरुण शर्मा, विशाल दीक्षित, शैलेंद्र गौड़, मनोज गौड़, विवेक रावत, नारायण शर्मा, सचिन शर्मा, रजत शर्मा, हरीश शर्मा, विष्णु शर्मा, बिजुआ पंडित, हिमांशु शर्मा, बृजमोहन शर्मा और अशोक शर्मा (जिओ) सहित काफी लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मक्के के खेत में सास-बहू पर हमला:लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट
    Next Article
    झांसी नगर निगम की बैठक का पार्षदों ने किया बहिष्कार:महिला सभासद बोलीं- हम लोगों को सदन में बिठाकर गायब हो गए अधिकारी, नगर आयुक्त कह रहीं "खाना खाकर जाना"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment