Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में भी नीट री-एग्जाम कल:4 केंद्रों पर 1188 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, तैयारी पूरी

    18 hours ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट (यूजी)-2026 की पुन: परीक्षा कल होगी। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1188 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन चार केंद्रों में सरस्वती इंटर कॉलेज, आगरा रोड पर 228 परीक्षार्थी, सेठ फूलचंद बागला पी.जी. कॉलेज में 360, श्री अकूर इंटर कॉलेज, अलीगढ़ रोड पर 360 और पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय में 240 परीक्षार्थियों को आवंटित किया गया है। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। काफी पुलिस फोर्स भी रहेगा तैनात प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी चार केंद्रों पर कुल 8 स्टैटिक मजिस्ट्रेट (प्रत्येक केंद्र पर 2), 4 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 1 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, आवश्यकतानुसार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती भी की गई है। अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और सीटिंग प्लान भी तैयार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में सड़कों पर मक्का सुखा रहे किसान:एआरटीओ ने हटवाई, हादसों का हवाला देकर दी हिदायत
    Next Article
    सपा नेता ने चंदा चोरी की जांच पर उठाए सवाल:धर्मेंद्र कुमार बोले- आरोपी और जांच करने वाले एक ही दल से जुड़े, निष्पक्ष जांच कैसे होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment