Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण:मुख्यमंत्री ने लखनऊ से किया लोकार्पण, 478 सहायिकाओं को मिले नियुक्ति पत्र

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से आयोजित एक कार्यक्रम में 60 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास भी हुआ। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। लखनऊ से हुए इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इसमें विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, जिलाधिकारी अतुल वत्स और मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने जनपद के 60 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया और सिकंदराराऊ में बनने वाले बाल विकास परियोजना कार्यालय का शिलान्यास भी किया। जनपद में रिक्त 680 सहायिका पदों के सापेक्ष 478 सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र पूर्ण हुए, जिनमें से खंड विकास हसायन एवं सहपऊ की 21 सहायिकाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। बेहतर कार्य करने के लिए किया प्रेरित... इस अवसर पर विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने नवनियुक्त सहायिकाओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी सहायिकाओं से कुपोषित बच्चों और महिलाओं के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी नई सहायिकाओं और विभाग के कर्मचारियों को पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPCS में सफलता के बाद मंदिर में फूट-फूटकर रोए आनंद:पिता किसान हैं, कठिन सफर में भाई का एक्सीडेंट, अब बने नायाब तहसीलदार
    Next Article
    DIG पहुंचे मैनपुरी, निरीक्षण के दौरान हलचल:रिकॉर्ड खंगाले, सलामी ली… अब कुर्रा थाने पर डीआईजी की नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment