Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथ में धड़, सिर मां के पेट में रह गया:एंबुलेंस में महिला का कराया प्रसव; बस्ती में 2 घंटे ऑपरेशन से बची जान

    5 hours ago

    2

    0

    बस्ती में डिलिवरी करा रहे स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ में नवजात का धड़ आ गया, जबकि सिर मां के गर्भ में ही फंसा रह गया। महिला को डिलिवरी के लिए एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर प्रसव पीड़ा तेज हो गई और नवजात का पैर बाहर आ गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने पैर पकड़कर नवजात को निकालने की कोशिश करने लगे। गंभीर हालत में महिला को बस्ती मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। वहां दो घंटे ऑपरेशन के बाद नवजात का शव निकाला गया। इसके बाद उसकी जान बच सकी। महिला की हालत सुरक्षित है। घटना 8 अप्रैल की है, अब इस मामले में महिला के पति ने जांच की मांग की है। पढ़िए पूरा मामला…. 8 अप्रैल को कलवारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी प्रेमा देवी (27) को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति नीरज कुमार एंबुलेंस से सीएचसी कुदरहा लेकर पहुंचे। पति के मुताबिक, रास्ते में प्रसव पीड़ा और तेज हो गई। नवजात का पैर बाहर आने लगा। सीएचसी पहुंचने पर स्टाफ एंबुलेंस में ही डिलिवरी कराने लगा। इस दौरान महिला स्टाफ ने बिना पर्याप्त जांच के दर्द का इंजेक्शन दिया। फिर पैर पकड़ने का नवजात को बाहर खींचने लगे। इसी दौरान नवजात का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद घबराए स्टाफ ने महिला की हालत गंभीर बताकर उसे पास के एक निजी अस्पताल भेज दिया। नीरज कुमार ने बताया कि निजी अस्पताल में भी बिना अनुमति ऑपरेशन की तैयारी की गई। खून जांच के नाम पर करीब सात हजार रुपए वसूले गए। देरी होने पर परिजन महिला को वहां से लेकर बस्ती के महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के कैली अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज की ओपेक हॉस्पिटल कैली में नवजात के सिर को ऑपरेशन करके बाहर निकाला गया। डॉक्टर बोले- हालत गंभीर थी मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कल्पना मिश्रा ने बताया कि मरीज गंभीर स्थिति में आई थी। जांच में पाया गया कि बच्चे का धड़ बाहर आ चुका था। जबकि सिर गर्भ में फंसा हुआ था। सामान्य प्रसव संभव नहीं होने पर तत्काल ऑपरेशन कर बच्चे का सिर निकाला गया। महिला की हालत सुरक्षित है। 2 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद महिला की जान बचाई जा सकी। पीड़ित के पति नीरज कुमार ने कहा कि सीएचसी स्टाफ की लापरवाही से यह घटना हुई है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के पति नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि सीएचसी स्टाफ की लापरवाही के कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में बिना अनुमति ऑपरेशन की तैयारी की गई। प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएमओ डॉक्टर राजीव निगम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से पूरे मामले की जानकारी करेंगे। ऐसा क्यों होता है… डॉक्टर प्रियंका सिंह के मुताबिक, सामान्य डिलिवरी में गर्भ से सबसे पहले नवजात का सिर बाहर आता है। अगर बच्चा उल्टा (पैर की तरफ से आता) आता है तो परेशानी बढ़ जाती है। इस दौरान डिलिवरी में काफी खतरा होता है। ऐसी स्थिति में सामान्य प्रसव के बजाय सिजेरियन ही सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है, क्योंकि इसमें बच्चे के गर्दन फंसने और मां को भी चोट लगने का खतरा अधिक होता है। इस केस में भी यही हुआ होगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर ऊपर गाड़ियां चलेंगी, नीचे जानवर निकलेंगे:135KM यूपी से गुजरेगा, 6 घंटे का सफर 3 घंटे में पूरा होगा पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन करेंगे। इसकी सबसे खास बात यह है कि शुरुआत के 18 किलोमीटर तक कोई टोल नहीं देना होगा। 212 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे का करीब 135 किलोमीटर (64%) हिस्सा यूपी से होकर गुजरता है। इसी वजह से ये जितना फायदेमंद उत्तराखंड के लिए है, उतना ही यूपी के लिए भी है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में अंबेडकर जयंती से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च:शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, एसपी ओपी सिंह का संदेश
    Next Article
    विधायक ने ईंट तोड़कर निर्माण का क्वालिटी चेक की:पीलीभीत में विद्यालय में घटिया सामग्री उपयोग का आरोप, मौके से ही डीएम को फोन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment