Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा:3 युवकों की मौत, महिला समेत 4 की हालत गंभीर; सड़क पर बिखरी पड़ी दिखीं लाशें

    3 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के झज्जर में सोमवार की दोपहर एक कैंटर ने सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले टैंकर चालक ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को कुचला। इसके बाद भी चालक नहीं रुका और तेज गति से कैंटर दौड़ा दिया। इसी भागमभागम में कई और लोगों को भी चपेट में ले लिया। इनमें एक और युवक की मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार महिला समेत चार घायल हो गए। इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, आरोपी चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बहादुरगढ़ में हुए हादसे के कुछ PHOTOS…. यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… मामा चौक पर हुआ हादसा, पहले युवकों को मारी टक्कर जानकारी अनुसार, हादसा बहादुरगढ़ में दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (MIE) के मामा चौक पर सोमवार की दोपहर हुआ। चौक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क पार कर रहे दो युवकों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवकों को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को रौंदा पहले हादसे के बाद चालक रुका नहीं, बल्कि पकड़े जाने के डर से कैंटर को और तेज भगाते हुए बाईपास की ओर ले गया। बाईपास पर कैंटर ने एक मोटरसाइकिल को रौंद दिया। इस हादसे में कानोंदा निवासी योगेंद्र (30 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर ऑटो को मारी टक्कर, महिला सहित चार चपेट में आए इसके बाद बेकाबू कैंटर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। ऑटो में सवार लाइनपार निवासी प्रेम (महिला), उनके पति कृष्ण और चालक जयवीर लहूलुहान हो गए। कई लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी चालक ने कैंटर रोका और उतर कर फरार हो गया। सड़क पर मची अफरा तफरी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया हादसे के बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई। आसपसा के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायल लोगों को उठाकार बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अशोक (32) निवासी छपरा (बिहार) और शंभू (22) निवासी छपरा (बिहार) ओर हरियाणा के कानोंदा निवासी योगेंद्र (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। महिला प्रेम को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रंधावा सुसाइड केस में पूर्व AAP मंत्री गिरफ्तार:शाह के CBI जांच के भरोसे के बाद एक्शन; पत्नी ने पुलिस अफसर बैरंग लौटाए थे
    Next Article
    गुरुग्राम में खुला देश का पहला LPG एटीएम:24 घंटे मिल रहा 10 किलो का सिलेंडर, लंबी लाइनों से राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment