Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा के पहलवानों का कुश्ती में दबदबा:दीपक पुनिया ने जीती बाजी, अनिरुद्ध हुए बाहर, विनेश फोगाट विवाद के बीच आज होगा फाइनल

    19 hours ago

    1

    0

    गोंडा में चल रही 2026 नेशनल रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में अब मुकाबले निर्णायक दौर में पहुंच गए हैं। 92 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भार वर्ग में हरियाणा के स्टार पहलवान दीपक पूनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने हरियाणा के ही पहलवान राजा को महज 2 मिनट 53 सेकंड में 11-1 से हराया। दीपक ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और तकनीकी बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब फाइनल में उनका सामना हरियाणा के वंश से होगा। इस मुकाबले को प्रतियोगिता के सबसे बड़े मुकाबलों में माना जा रहा है। देशभर से आए 593 पहलवान 10 भार वर्गों में अपनी रैंकिंग बेहतर करने के लिए दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन देर रात तक चले मुकाबलों के बाद 92 किलो और 125 किलो फ्रीस्टाइल भार वर्ग के फाइनलिस्ट तय हो गए। देखें 2 तस्वीरें… हरियाणा के पहलवानों का दबदबा अब तक प्रतियोगिता में सैकड़ों बाउट हो चुकी हैं और स्टेडियम में हर मुकाबले के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। हरियाणा के पहलवानों का दबदबा सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। 92 किलो वर्ग में दीपक पूनिया ने दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए 2 मिनट 53 सेकेंड में जीता गेम को अपने नाम कर लिया। 125 किलोग्राम भार वर्ग में भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला। हरियाणा के रोहित ने नेशनल चैंपियन अनिरुद्ध को कड़े मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले के दौरान अनिरुद्ध ने मजबूत बचाव किया, लेकिन रोहित ने निर्णायक अंक हासिल कर जीत दर्ज कर ली। इस हार के साथ अनिरुद्ध टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं रोहित अब खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। स्टेडियम में देर रात तक दर्शकों की भीड़ बनी रही और हर जीत पर तालियों की गूंज सुनाई देती रही। WFI अध्यक्ष बोले- देशभर के पहलवानों को मिला बड़ा मंच भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह भी तीन दिवसीय दौरे पर गोंडा में मौजूद हैं। उन्होंने प्रतियोगिता को भारतीय कुश्ती के लिए बड़ा मंच बताया। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग टूर्नामेंट खिलाड़ियों को देश के सर्वश्रेष्ठ पहलवानों के खिलाफ खुद को साबित करने का मौका देता है और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कुश्ती मजबूत होगी। इसी बीच विनेश फोगाट का मामला भी लगातार चर्चा में बना हुआ है। संजय सिंह ने एक दिन पहले कहा था कि विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता के आरोप में शोकॉज नोटिस दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई और प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। शायरी वाले बयान की कुश्ती गलियारों में चर्चा विनेश फोगाट और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट और शायरी वाले बयान भी अब कुश्ती गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रतियोगिता के बीच यह विवाद खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है। रविवार को महिला पहलवान विनेश फोगाट ने X पर लिखा था ‘जिंदगी फंसी है किसी मझधार में, जमाना ढूंढता हैं खामी मेरे किरदार में। जिंदगी तेरा सर सदा बुलंद रखा है, झुकाने की ताकत नहीं किसी तलवार में।’ जिसके जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने X पर लिखा- 'शोहरत की बुलंदी भी, पल भर का तमाशा है, जिस शाख़ (डाल) पे बैठे हो, वो टूट भी सकती है।' विनेश चाहती थीं कि नेशनल ओपन रैंकिंग इवेंट के जरिए उनकी कुश्ती में वापसी हो जाए। लेकिन रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वह लखनऊ तक आकर वापस लौट गईं। लेकिन उन्हें गोंडा कुश्ती में लड़ने का मौका नहीं मिला। ------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री बने, 2 का प्रमोशन:शपथ के बाद राज्यपाल-सीएम के पैर छुए, कृष्णा पासवान ने जयश्रीराम के नारे लगाए यूपी की योगी कैबिनेट का आज दूसरी बार विस्तार हुआ। 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री मिलाकर 6 नए सदस्य शामिल हुए। वहीं 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भरत कुंड का होगा भव्य विकास:36 करोड़ की डीपीआर शासन को भेजी, मंदिर-घाटों लाइटिंग और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी तस्वीर
    Next Article
    हरदोई में डीजल चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार:पुलिस ने अवैध तमंचा, उपकरण और चोरी का वाहन भी बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment