Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरियाणा की हाईटेक जेल ब्रेक की कहानी:21 साल के दो युवकों ने सीढ़ियां जोड़ 25 फीट दीवार फांदी, हाईवे से होकर यूपी-दिल्ली भागे; एक गलती से फंसे

    6 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जेल से शुक्रवार को दो बंदी फरार हो गए। जेल ब्रेक करना वैसे तो आसान नहीं था, लेकिन 20 से 21 साल के दो बंदियों फैजान और जाहिद की कई दिनों की प्लानिंग और तरकीब ने चाकचौबंद सिक्योरिटी के दावों की धज्जियां उड़ा दी। यूपी के रहने वाले इन दोनों बंदियों में तीन बातें सामान है। एक तो दोनों ऑनलाइन फ्रॉड करने के माहिर हैं, दूसरी एक ही राज्य के रहने वाले और तीसरी हम उम्र है। इसी वजह से दोनों दोस्त बने। पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों पिछले कुछ दिन से इसकी प्लानिंग कर रहे थे। जेल की हर दीवार और बाउंड्री की ऊंचाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे। दोनों को पता था कि जेल में कंस्ट्रक्शन चल रहा है, यहीं उनके भागने में मदद करेगा। बस दोनों मौका और माध्यम तलाश रहे थे। इसी दौरान जेल में कंस्ट्रक्शन के लिए सीढ़ियां लाई गई, जिन्हें देखकर दोनों ने पूरा प्लान बनाया। सिक्योरिटी पर कई दिन से नजर रख ही थे, ऐसे में दोनों ने दो छोटी सीढ़ियों को जोड़कर 25 फीट की दीवार लांघ दी। दीवार से उतरने के लिए भी इस सीढ़ी का इस्तेमाल किया। दीवार फांदने के बाद दोनों निकट से गुजर रहे हाईवे पर पहुंचे और वहां से वाहन पकड़ कर एक दिल्ली पहुंच गया और दूसरा यूपी। मगर, एक गलती से दोनों को दबोच लिया गया। आइए जानते हैं आखिर कैसे दोनों ने भागने का प्लान बनाया, भागकर वो कहां गए, फिर पुलिस के हत्थे कैसे चढ़े… पहले उस हाईटेक जेल के बारे में जानिए, जिसे दोनों ने ब्रेक किया सीएम ने किया था उद्दघाटन, 1000 कैदियों को रखने की क्षमता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जून 2025 को रेवाड़ी जिले के फिदेडी गांव में 95 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस हाईटेक जेल परिसर का उद्घाटन किया था। लगभग 50 एकड़ में फैली इस जेल में 1,000 कैदियों को रखने की क्षमता है। इस जेल में सुरक्षा-टेक्नोलॉजी आधुनिक स्तर की हैं। यहां पूरी सुरक्षा व्यवस्था डिजिटल सर्विलांस सिस्टम पर आधारित है, जिसमें हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरे और एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम मौजूद है। दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास किया गया है निर्माण: जेल का निर्माण दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास गांव फिदेड़ी के खेतों में बनी हुई है। हाईवे पर पूरा दिन वाहन चलते रहते हैं। शहर से यह एरिया किरीब 10 से 12 किलोमीटर दूर है। यहां से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के लिए आसानी से साधन मिल जाते हैं। जेल की दो दीवार हैं, पहले एक दीवार 10 फीट की है, उसके बाद 25 फीट की दीवार है। दीवार पर अभी तार नहीं लगे हैं। जेल के साथ ही पुलिस लाइन और साइबर पुलिस स्टेशन भी: जेल के साथ पुलिस लाइन बनी हुई है। पुलिस लाइन में ही महिला थाना डीएसपीसीटी ऑफिस साइबर पुलिस स्टेशन है। जेल में 11 बैरक और 2 हाई-सिक्योरिटी वार्ड बनाए गए हैं, जो कैदियों की जरूरत और सुरक्षा के अनुसार डिजाइन किए गए हैं। खास बात यह है कि पहले रेवाड़ी की पुरानी जेल छोटी और ओवरक्राउडेड थी, लेकिन नई हाईटेक जेल बनने से कैदियों की भीड़ कम है और सुरक्षा टाइट है। कैसे जेल ब्रेक की और कैसे पुलिस के हत्थे चढ़े…. पुलिस और जेल प्रशासन ने मामले में अब तक क्या किया… ------------- यह भी पढ़ें- हरियाणा की हाईटेक जेल से 2 बंदी फरार,7 वार्डर सस्पेंड:देर शाम DG का एक्शन, रेवाड़ी में सीढ़ी लगाकर फांदी थी दीवार; दोनों अरेस्ट हरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जेल से दो बंदी फरार होने पर डीजी जेल आलोक मित्तल ने कड़ा एक्शन लेते हुए सात जेल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। इनमें पांच हेड वार्डर और दो वार्डर शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काजल राघवानी के साथ नाचे पवन सिंह, VIDEO:'टच बडी' सॉन्ग लॉन्च किया, गोरखपुर में बैरिकेडिंग पर खड़े होकर झूमे फैंस
    Next Article
    आगरा में आज बूंदाबांदी, कल बारिश और आंधी की संभावना:मौसम विभाग का अलर्ट, अधिकतम तापमान में 1.2°C की बढ़ोत्तरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment