Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई सीडीओ सानिया छाबड़ा की विदाई, कानपुर में नई तैनाती:10 माह के कार्यकाल में दी विकास को नई गति

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई कलेक्ट्रेट के विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सानिया छाबड़ा को स्थानांतरण पर विदाई दी गई। अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सीडीओ सानिया छाबड़ा के कार्यकाल को याद किया गया। उन्होंने 2 जुलाई को हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार संभाला था और करीब 10 माह के अपने कार्यकाल में विकास कार्यों को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में मनरेगा के तहत कुओं का जीर्णोद्धार कराया गया। ग्राम पंचायतों के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों का कायाकल्प हुआ और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए गए। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को भी तेज और प्रभावी बनाया गया। सानिया छाबड़ा का स्थानांतरण अब अपर आयुक्त, राज्य कर, कानपुर प्रथम के पद पर किया गया है। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और गति स्पष्ट रूप से दिखाई दी। विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), परियोजना निदेशक डीआरडीए और जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और उनके योगदान को याद किया। समारोह के अंत में सानिया छाबड़ा को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में सभासद के लिए वोटिंग कल:5651 मतदाता करेंगे फैसला, अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी
    Next Article
    उन्नाव डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया:गंदगी और जलभराव देख अधिकारियों को लगाई फटकार, कार्रवाई के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment