Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई नगरपालिका में 29.44 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत:वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न परियोजनाएं शामिल

    5 hours ago

    2

    0

    हरदोई नगर पालिका परिषद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 29.44 करोड़ रुपये (2944.25 लाख रुपये) के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों से नगर क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। नगर पालिका परिषद हरदोई द्वारा जारी विवरण के अनुसार, इन परियोजनाओं में सड़क, नाली, पेयजल, पार्क, गौशाला, स्ट्रीट लाइट और शहरी विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन स्वीकृत कार्यों में 15वें वित्त आयोग के तहत विभिन्न वार्डों में 115 निर्माण कार्य (501.10 लाख रुपये), त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सड़क निर्माण (494.78 लाख रुपये), और शहरी क्षेत्र में बसाहट स्थल विकास (323.00 लाख रुपये) प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, पशु जन्म नियंत्रण केंद्र के लिए 279.03 लाख रुपये, सीवरेज एवं जल निकासी योजना के लिए 200.55 लाख रुपये, और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के लिए 198.01 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। मूलभूत नगरीय सुविधाओं और आवास योजना (डूडा) के लिए भी 199.64 लाख रुपये का प्रावधान है। बेसहारा पशु आश्रय योजना पर 165.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना पर 165.47 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था और पाइपलाइन विस्तार के लिए कुल 233.54 लाख रुपये (135.54 लाख और 98.00 लाख की दूसरी किस्त) निर्धारित हैं। उपवन योजना के तहत पार्क विकास और सौंदर्यीकरण पर 133.43 लाख रुपये, जबकि नए पार्क निर्माण पर 148.77 लाख रुपये व्यय होंगे। नगरीय झील, तालाब व पोखर संरक्षण के लिए 66.93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन प्रमुख परियोजनाओं के अलावा, वार्ड संख्या 04 में पुलिस चौकी का निर्माण, नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट लगाना, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा बच्चों-बुजुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था करना भी शामिल है। जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नालियों का निर्माण और सुधार कार्य भी कराए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ICRA रिपोर्ट के बाद निजीकरण पर सवाल:फैसला वापस लेने की मांग, बिजली कर्मचारियों ने बताया फैसला गलत
    Next Article
    स्ट्रीट लाइट ठीक करते कर्मचारी की पोल से गिरकर मौत:जिला अस्पताल में हंगामा, मृतक की पत्नी को नौकरी, 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment