Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई नगर पालिका को 198 लाख के विकास कार्य स्वीकृत:राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से मिली सौगात

    15 hours ago

    1

    0

    राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से हरदोई नगर पालिका परिषद को लगभग 198 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति मिली है। इस बजट से शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट के महत्वपूर्ण कार्य जल्द शुरू होंगे, जिससे शहर के विकास को नई गति मिलेगी। नाली निर्माण के कार्य कराए जारी सूची के अनुसार, वार्ड संख्या 4, 6, 11, 12, 13, 14, 15 और 25 में सीसी रोड और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। इनमें वार्ड 11 में लगभग 25.98 लाख रुपये और वार्ड 12 में 18.98 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। अन्य वार्डों में भी लाखों रुपये की लागत से सड़क और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहर में रोशनी व्यवस्था सुधारने के लिए 75 से 90 वाट और 110 से 130 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु भी बजट स्वीकृत किया गया है। इन कार्यों पर क्रमशः लगभग 39.98 लाख रुपये और 59.87 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जलभराव और अंधेरे की समस्या नगर पालिका क्षेत्र में लंबे समय से खराब सड़कों, जलभराव और अंधेरे की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन नई योजनाओं के शुरू होने से नागरिकों को इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि ये विकास कार्य जल्द शुरू होकर निर्धारित समय पर पूरे किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिंकू सिंह बने KKR के उप-कप्तान:अलीगढ़ के क्रिकेटर बेटे की कामयाबी देख न सके पिता, घर में खुशी पर आंखों में आंसू
    Next Article
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस बैठक संपन्न:विकास भवन सभागार में किसानों की शिकायतें सुनी गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment