Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में युवती की फावड़े से मारकर हत्या:मल्लावां में युवक ने घर से खींचकर मारा, उत्पीड़न की शिकायतें थीं

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव में सोमवार शाम एक युवती की फावड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम रहीस की लगभग 30 वर्षीय पुत्री शिल्पी को गांव के ही 30 वर्षीय ऋषभ पुत्र प्रमोद ने शाम करीब 5 बजे घर से खींच लिया। आरोपी ने फावड़े से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान घर में मौजूद एक महिला ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपी के आगे उसकी एक न चली। मृतका शिल्पी की शादी करीब 9 वर्ष पूर्व मल्लावां क्षेत्र के नया गांव में हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद भी आरोपी ऋषभ युवती को लगातार अश्लील मैसेज, धमकियां और वीडियो भेजकर परेशान करता रहा। इस संबंध में युवती ने कई बार पुलिस से शिकायत भी की थी। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर युवती के पिता ने गांव के किनारे नया मकान बनवाया था और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे। करीब डेढ़ माह पूर्व भी इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी और युवती के बीच पहले संबंध थे, लेकिन शादी के बाद युवती ने उससे दूरी बना ली थी, जिससे नाराज होकर आरोपी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार गौतम, एसडीएम बिलग्राम एन राम, सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह और कोतवाली प्रभारी शिवाकांत पांडे मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को जल्द ही अपराधी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हालांकि, परिजन आरोपी की गिरफ्तारी होने तक शव को उठाने देने से इनकार करते रहे। देर रात तक परिजनों ने शव को नहीं उठाने दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खो-खो चैम्पियनशिप में कानपुर ने पुणे,मंगलौर ने दिल्ली को हराया:मेजबान कानपुर ने 8 अंकों से जीती बाजी, मंगलौर की रोमांचक जीत
    Next Article
    वाल्मीकि चेतना मंच ने अंबेडकर जयंती पूर्व संध्या पर संगोष्ठी:मेरठ में दलित समाज के उत्थान पर चर्चा, कुरीतियों त्यागने का आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment