Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पिता की शिकायत पर कार्रवाई

    10 hours ago

    2

    0

    हरदोई पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है, जहां एक किशोरी से दुष्कर्म और उसका लघुशंका के दौरान वीडियो बनाने का आरोप है। किशोरी के पिता ने शनिवार को थाने में एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ यह घटना 13 मार्च को हुई थी। पिता के अनुसार, उनकी बेटी घास काटने खेत गई थी। इसी दौरान गांव के रामसागर ने अपने एक साथी को उसके पीछे भेज दिया। जब बेटी खेत में लघुशंका कर रही थी, तब उसका वीडियो बना लिया गया। आरोप है कि रामसागर ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को यह बात किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। बाद में किसी तरह यह वीडियो किशोरी के पिता तक पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने आरोपी रामसागर और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि आरोपी रामसागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुंदेली सेना ने राजाघाट को किया साफ:तीन दिवसीय अभियान चलाया, नगरपालिका से मिट्टी हटवाने और विसर्जन कुंड बनाने की मांग
    Next Article
    भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य का पीलीभीत में भव्य स्वागत:सेहरामऊ से मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर माला पहनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment