Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में तमंचा-कारतूस के साथ दो गिरफ्तार:कासिमपुर के सोनानी खेड़ा में मारपीट, दोनों पर चार मुकदमें पहले से दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई में आपराधिक धमकी और मारपीट के दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद की है। दोनों आरोपियों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। यह मामला कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनानी खेड़ा का है। यहां के निवासी वारिस ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम गांव निवासी सलमान और लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के हाजी कॉलोनी गद्दी बगिया निवासी निजामु ने पुरानी रंजिश के चलते उन्हें और उनके भाई सिसाज को पीटा, जिससे दोनों भाई घायल हो गए। थानाध्यक्ष घनश्याम राम ने बताया कि शिकायत के बाद रविवार को आरोपी सलमान और निजामु को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सलमान पर लखनऊ और उन्नाव में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी निजामु पर लखनऊ में एक मामला पहले से पंजीकृत है। इस प्रकार, दोनों आरोपियों पर कुल चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-बेटे के बाद अब बाप की भी मौत:लखनऊ में तीनों ने खाया था जहर, सुसाइड नोट सवालों के घेरे में
    Next Article
    संत चंद्रशेखर महाराज के निधन पर कैंडल मार्च:लखीमपुर में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment