Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में नाश्ते में देरी पर दंपती ने पीया कीटनाशक:हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लानगर गांव में मंगलवार को नाश्ते में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद एक दंपती ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी से हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह घटना अब्दुल्लानगर निवासी कैलाश के घर की है। मंगलवार को उनके छोटे बेटे शंकर की बरात मैगलगंज जानी थी, जिसके चलते घर में बरात की तैयारियां चल रही थीं और कई रिश्तेदार मौजूद थे। सुबह करीब आठ बजे कैलाश के बड़े बेटे वीरबल (30) ने अपनी पत्नी अंजली (27) से नाश्ता मांगा। नाश्ता मिलने में देरी होने पर वीरबल नाराज हो गया, जिस पर अंजली भी भड़क गई और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। परिजनों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर वीरबल ने गुस्से में आकर खेत में टमाटर की फसल में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक पी लिया। पति को कीटनाशक पीते देख पत्नी अंजली ने भी वही कदम उठाया और कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें हरदोई के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। पिहानी कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना की औपचारिक सूचना अभी तक नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसी ने ताली बजाई तो कोई भजन सुनकर झूमा:प्रयागराज में हनुमंत कथा का पहला दिन, वीडियो में देखें श्रद्धालुओं का उत्साह
    Next Article
    एआई जांच में 91,251 डुप्लीकेट मतदाता सूची से हटे:हरदोई पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची संशोधित हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment