Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में कल शिल्पी के परिजनों से मिलेंगे अखिलेश यादव:45 मिनट तक पीड़ित परिवार के बीच रहेंगे, सपा कार्यकर्ताओं को रोका गया था

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में हुए चर्चित शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 30 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्या है पूरा मामला 13 अप्रैल की शाम शिल्पी कुशवाहा (26) घर से कूड़ा डालने निकली थीं। इसी दौरान गांव के ही ऋषभ द्विवेदी ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पिता राम रहीस की तहरीर पर आरोपी ऋषभ और उसके पिता प्रमोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 15 अप्रैल को मुख्य आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार किया, जबकि 19 अप्रैल को उसके पिता प्रमोद को भी पकड़कर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने के बाद 28 अप्रैल को एसपी अशोक कुमार मीणा ने मल्लावां कोतवाल शिवाकांत पांडेय को निलंबित कर दिया। हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां करने के आरोप में 24 अप्रैल को 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पहले रोका गया था सपा प्रतिनिधिमंडल इससे पहले 23 अप्रैल को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था, जिसे संडीला के पास रोक दिया गया था। 22 अप्रैल की रात कई सपा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट भी किया गया था। अखिलेश यादव 30 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे गढ़ी रसूलपुर पहुंचेंगे और करीब 45 मिनट तक पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत:आंधी में बाइक से गिरी, पति-बच्चा सुरक्षित; चालक फरार
    Next Article
    लखनऊ पसमांदा मुस्लिम समाज हज कमेटी पर भड़का:अध्यक्ष अनीस बोले - यात्रियों से अधिक राशि ली जा रही है , हज से व्यापार न किया जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment