Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में गैस सिलेंडर मांगने पर मारपीट, VIDEO:मटियामऊ में दो घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई में आर ए इंडेन गैस एजेंसी पर एक उपभोक्ता और उसके साथी से मारपीट का मामला सामने आया है। गैस सिलेंडर लेने पहुंचे इन दोनों को कथित तौर पर लात-घूंसों से पीटा गया, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला मल्लावां थाना क्षेत्र के मटियामऊ का है। धानीगंज निवासी नवल किशोर गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद सिराज, ताहिर और उनके दो अज्ञात साथियों ने सिलेंडर मांगने पर नवल किशोर से गाली-गलौज शुरू कर दी। नवल किशोर द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें लात-घूंसों से पीटा गया। बचाने आए साथी को भी पीटा नवल किशोर को पिटता देख उनके साथी नीरज ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने नीरज के साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों को चोटें आईं। पीड़ित नवल किशोर ने घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिवाकांत पाण्डेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ किया प्रदर्शन:दिबियापुर में सैकड़ों शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकाला
    Next Article
    संभल में नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, VIDEO:बच्चों के खेलने के दौरान आग लगी, 3 लाख का नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment