Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में अन्नपूर्णा रसोई में चोरी:जरूरतमंदों को 10 रुपये में भोजन देने वाली संस्था का सामान गायब

    9 hours ago

    1

    0

    हरदोई स्थित भारतीय रोटी बैंक की अन्नपूर्णा रसोई में बीती रात चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने रसोई परिसर से वाटर कूलर, एयर कूलर और बैठने की बेंच चुरा ली। यह रसोई जरूरतमंदों और असहाय लोगों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराती है। इस घटना से संस्था से जुड़े लोगों में नाराजगी है। अन्नपूर्णा रसोई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोग भोजन करने आते हैं। यहां कम कीमत पर भोजन मिलने से उन्हें काफी राहत मिलती है। चोरी की इस घटना से सेवा कार्य प्रभावित हुआ है। संस्था के अरुणेश पाठक ने बताया कि यह रसोई आम जनमानस और सहयोगियों की मदद से संचालित होती है। यहां रोजाना सैकड़ों लोगों को भोजन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान के कारण आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी पाठक ने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। उन्होंने जोर दिया कि यह सेवा कार्य गरीबों और जरूरतमंदों के लिए है, और ऐसी घटनाएं दुखद हैं। घटना के बाद संस्था से जुड़े लोग मायूस हैं, लेकिन उनका कहना है कि सेवा का यह कार्य किसी भी हाल में रुकने नहीं दिया जाएगा। जरूरतमंदों को पहले की तरह भोजन मिलता रहेगा। कोतवाली शहर के प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले-मोहन भागवत शादी कर बच्चे क्यों नहीं पैदा करते:विपक्ष के समर्थन के सवाल पर कहा- जो हमारी सुनेगा, उसके साथ खड़े रहेंगे
    Next Article
    सहारनपुर देहात पर विधायक आशु मलिक या कोई और:भाजपा से अजित, जगपाल या जयराम गौतम पहली पसंद, कांग्रेस से किसे चुनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment