Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में आरएसएस का शहर में पथ संचलन:संघ के शताब्दी वर्ष में दिया समरसता का संदेश

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शहर में पथ संचलन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित रूप से भाग लिया। संचलन का शुभारंभ बाल विद्या भवन से हुआ और यह नगर के प्रमुख मार्गों—सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, अटल चौराहा एवं सोल्जर बोर्ड चौराहा—से होते हुए पुनः बाल विद्या भवन पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र संघचालक कृष्णमोहन ने बताया कि यह वर्ष संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष है। इस अवसर पर देशभर में हिंदू चेतना जागरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह वर्ष संत रविदास की 650वीं जयंती का भी है, जिनकी शिक्षाएं सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देती हैं। कृष्णमोहन ने “एक मंदिर, एक कुआं और एक श्मशान” की अवधारणा को समाज में भाईचारे और समानता को बढ़ावा देने वाला बताया। संघचालक ने संघ के पंच संकल्पों—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक अनुशासन और स्वदेशी भावना—पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। पथ संचलन के दौरान शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस अवसर पर सह जिला संघ चालक तेजेंद्र, नगर संघ चालक मिथिलेश, विभाग संघ चालक शिवस्वरूप, जिला प्रचारक अनिल, नगर कार्यवाह विनय पांडेय एवं सह नगर कार्यवाह राजवर्धन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में स्मार्ट मीटर के विरोध में जुटे लोग:विकास मंच के जिलाध्यक्ष ने बुलाई बैठक, आगे की रणनीति पर विचार
    Next Article
    बस्ती में निकली विश्व हिंदू महासंघ की शोभायात्रा:45वें स्थापना दिवस पर आस्था और संस्कृति का संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment