Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्निया ऑपरेशन से पहले बिगड़ी युवक की हालत, मौत:सुल्तानपुर में गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, 3 सदस्यीय टीम करेगी जांच

    1 day ago

    2

    0

    सुल्तानपुर के मोतिगरपुर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में हार्निया के ऑपरेशन से पहले 18 साल के युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में शुरुआती तौर पर अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। प्रशासन ने आवासीय हिस्से को छोड़कर अस्पताल सील कर दिया है। ऑपरेशन थिएटर ले जाने के दौरान बिगड़ी तबीयत कोड़रिया (दियरा) गांव के रहने वाले दिवाकर स्व. लहूरी का बेटा था। बुधवार रात करीब एक बजे डॉ. वीके शर्मा उसे हार्निया के ऑपरेशन के लिए ओटी ले जा रहे थे। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। दिवाकर के भाई सुनील कुमार उसे अस्पताल के वाहन से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुनील रात में शव लेकर घर लौट आए। भाई ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सुनील ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने के बाद दिवाकर की हालत बिगड़ी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने की जांच घटना की जानकारी मिलने पर CMO डॉ. भारत भूषण के निर्देश पर ACMO डॉ. जयचन्द सरोज के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई। टीम गुरुवार शाम करीब चार बजे अस्पताल पहुंची। इसमें डिप्टी CMO डॉ. पीडी त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक विजय कुमार राय और CHC मोतिगरपुर के अधीक्षक डॉ. अवनीश कुमार मिश्र शामिल रहे। SDM जयसिंहपुर प्रीति जैन भी गुरुवार शाम करीब चार बजे अस्पताल पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। ACMO डॉ. जयचन्द सरोज ने बताया कि अस्पताल का लाइसेंस वैध पाया गया है। शुरुआती जांच में अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के CCTV कैमरों की DVR कब्जे में ली गई है। आवासीय हिस्से को छोड़कर अस्पताल सील जांच के बाद राजस्व विभाग की मौजूदगी में अस्पताल के आवासीय हिस्से को छोड़कर बाकी परिसर सील कर दिया गया। दिवाकर के परिवार में मां रेखा देवी और दो बड़े भाई सूरज व सुनील हैं। सूरज मुंबई में रहता है। सुनील और दिवाकर घर पर रहकर मजदूरी करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने पर 20 साल की जेल:एटा में 2019 में दर्ज हुआ था मुकदमा, 80 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा
    Next Article
    संभल मस्जिद-हरिहर मंदिर मामले में 17 दिसंबर को अगली सुनवाई:सुप्रीम कोर्ट के स्टे से चंदौसी जिला अदालत की सुनवाई टली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment