Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर फायरिंग:भारत ने ईरानी राजदूत को तलब किया; ईरान ने दोपहर में आवाजाही रोकने का ऐलान किया था

    14 hours ago

    1

    0

    होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहे दो व्यापारी जहाजों पर शनिवार दोपहर गोलीबारी हुई। इसमें एक भारतीय झंडे वाला तेल टैंकर भी शामिल था। यह जानकारी कई समुद्री और सुरक्षा सूत्रों ने दी है, जिसे शिपिंग मॉनिटर टैंकर ट्रैकर्स ने रिपोर्ट किया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जहाज लगभग 20 लाख बैरल इराकी तेल लेकर जा रहा था। ब्रिटेन के समुद्री निगरानी केंद्र मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड की दो गनबोट्स टैंकर्स के पास आईं और बिना रेडियो चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों जहाज स्ट्रेट पार किए बिना ही लौट गए। हालांकि जहाज और उसके क्रू मेंबर सुरक्षित बताए गए हैं। इस घटना के बाद भारत ने सख्त रुख दिखाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को भारत में तैनात ईरान के राजदूत को तलब किया और इस घटना पर औपचारिक विरोध दर्ज कराया। इससे पहले ईरान ने होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया था। ईरान का आरोप था कि अमेरिका सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है इसलिए 24 घंटे के भीतर उसने फैसला बदल लिया। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… दोबारा बातचीत: अमेरिका और ईरान की टीमें सोमवार को फिर से पाकिस्तान में बातचीत कर सकती हैं। हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। होर्मुज स्ट्रेट बंद: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया। आरोप लगाया कि अमेरिका सीजफायर समझौते का ठीक से पालन नहीं कर रहा। अमेरिका ने रिजर्व से 2.6 करोड़ बैरल तेल निकाला: अमेरिका ने अपने इमरजेंसी ऑयल स्टोरेज से करीब 2.6 करोड़ बैरल तेल निकालकर 9 कंपनियों को दे दिया है। अमेरिकी नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ समझौते में अब कोई बड़ी अड़चन नहीं बची है, हालांकि डील पूरी होने तक नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी। घर वापसी: इजराइल और लेबनान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद लेबनान में हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार:सुनाए खतरनाक स्टंट के किस्से, कहा- ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ की शूटिंग के दौरान मेरा आधा शरीर कट जाता
    Next Article
    IPL- बेंगलुरु ने दिल्ली को 176 का टारगेट दिया:राहुल फिफ्टी लगाकर आउट, कोहली ने डाइविंग कैच पकड़ा; कैपिटल्स ने 4 विकेट गंवाए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment