Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ की शिवानी त्यागी ने UPSC परीक्षा पास की:कांग्रेसियों ने उनके आवास पर पहुंचकर किया सम्मानित

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में दतियाना निवासी शिवानी त्यागी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें ए टू जेड कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने शिवानी त्यागी को बधाई दी और फूलों का बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह जनपद हापुड़ और समाज के लिए गौरव का क्षण है। जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने शिवानी की सफलता के लिए उनके परिवार को पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दीं। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि आज बेटियां पूरे भारत में अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करती है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवानी इस उपलब्धि के बाद जनमानस की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करेंगी। उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय उनके परिवार को देते हुए कहा कि माता-पिता ही बच्चों को आगे बढ़ाने में गुरु की भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर बधाई देने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नवरत्न त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, एससी-एसटी कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जिला महासचिव/मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, संजय छाबड़ा, गोपाल भारती, महबूब अली और अमित कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट जोसफ स्कूल के बाहर किताबों की अवैध बिक्री:कासगंज में हरवीर भारतीय ने किया प्रदर्शन, प्रशासन से जांच की मांग
    Next Article
    बलरामपुर में अष्टमी पर देवीपाटन धाम में उमड़ा भुजवा मेला:सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचे हजारों श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment