Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हनुमान जन्मोत्सव पर आगरा मंदिरों में लगा छप्पन भोग:बजरंगबली के भजनों से गूंजा शहर, गुब्बारों से सजाए गए मंदिर, अनुष्ठान के लिए उमड़े भक्त

    11 hours ago

    2

    0

    हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को आगरा पूरी तरह भक्तिमय रंग में रंगा नजर आया। सुबह तड़के से ही शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। केवल बड़े मंदिर ही नहीं, बल्कि मोहल्लों के छोटे-छोटे मंदिरों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। हर तरफ “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों के साथ हनुमान भजनों की गूंज सुनाई देती रही। शहर के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण करेंगे। कई स्थानों पर साउंड सिस्टम के जरिए भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सेंट जॉन्स चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। यहां सुबह सबसे पहले बजरंगबली को चोला चढ़ाया गया, इसके बाद विधिवत अभिषेक किया गया। अभिषेक के उपरांत भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त पूजा की थाल, फूल-माला और दीप लेकर पहुंचे और हनुमान बाबा के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। वहीं, लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर में भी आज विशेष भीड़ रहने की संभावना है। यहां भी भव्य सजावट के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के अन्य मंदिरों को भी फूलों और रंग-बिरंगी लाइटिंग से आकर्षक रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात किया गया है। शाम होते-होते मंदिरों में विशेष पूजन, आरती और भव्य प्रकाश सज्जा के साथ हनुमान जन्मोत्सव और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। पूरे शहर में आज भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी डिग्री गिरोह, 4 आरोपियों को पुलिस जेल से लाई:उन्नाव से दो डिग्रियां और कौशांबी से मिली ब्लैंक चेकें, 24 घंटे की मिली थी रिमांड
    Next Article
    मेरठ कैंट कमांडोज ने टी-20 लीग फाइनल जीता:81 रन से हराकर आईआईएमटी ट्रॉफी पर किया कब्जा, अक्षु बाजवा मैन ऑफ द मैच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment