Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमंता बोले-ममता ने वोट के लिए जमीन बांग्लादेशियों को बेची:बंगाल CM बोलीं- BJP का पतन कल से शुरू हुआ; राहुल गांधी की तमिलनाडु में 3 रैली

    9 hours ago

    1

    0

    असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने ने वोटों के लिए बंगाल की जमीन बांग्लादेशी मुसलमानों को बेच दी है। कलिम्पोंग में एक रैली के दौरान हिमंता ने कहा कि जब से ममता CM बनी हैं, उन्होंने पूरे बंगाल को बर्बाद कर दिया है। उन्हें सत्ता से हटाना होगा, वरना हम बंगाल खो देंगे। इधर, बंगाल के उलुबेरिया में चुनावी रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि BJP का पतन कल से शुरू हो गया है। हम पिछले कई दशकों से महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे की वकालत करते आ रहे हैं। यह महिलाओं के आरक्षण का बिल नहीं था, बल्कि इसका संबंध परिसीमन से था; इसलिए हमने इसका विरोध किया। वहीं, शनिवार को तमिलनाडु में राहुल गांधी ने पहली चुनावी रैली की। पोन्नेरी में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- धरती पर ऐसी कोई ताकत नहीं है जो तमिलनाडु या तमिल भाषा को जरा भी नुकसान पहुंचा सके; क्योंकि तमिल कोई साधारण भाषा नहीं है। राहुल ने कहा कि पुराने जमाने की सेनाओं की तरह ही, BJP भी तमिल भाषा पर हमला करना चाहती है, इतिहास को मिटाना चाहती है और तमिल संस्कृति को तोड़-मरोड़कर पेश करना चाहती है। हम ऐसा कभी भी होने नहीं देंगे। चुनाव से जुड़े कल के 5 अपडेट्स… 1. CM ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दुर्गापुर में रोड शो किया। 2. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण (29 अप्रैल) के चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट जारी की। 3. तमिलनाडु के रामनाथपुरम में चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सरकारी अधिकारियों ने डाक मतपत्र डाले। 4. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शुक्रवार को आयकर विभाग ने TMC विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। 5. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की सभी विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए EVM और VVPAT की कमीशनिंग प्रक्रिया शुरू की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे:सब्जेक्ट पर सस्पेंस; कल लोकसभा की सीटें बढ़ाने वाला बिल पास नहीं करा पाई थी सरकार
    Next Article
    आलोक रंजन के नए गाने 'कमर अमर कैला' ने मचाई धूम, पीली साड़ी में मिस अद्विका ने ढाया कहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment