Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में देवी विसर्जन के दौरान मारपीट का VIDEO:तलवार-फरसे से किया हमला, गहरा घाव होने से युवक की हालत गंभीर

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में युवकों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक फरसा, तलवार और डंडा लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक युवक जमीन पर गिरा हुआ है जो घायल है इसके बाद भी उसकी पिटाई की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वीडियो की पड़ताल में पता चला कि यह हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के केसरिया का डेरा इलाके का मामला है। यहां देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ युवक फरसा, डंडा और तलवार लेकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे। हमले में एक युवक को तलवार लगने से चोट आई है। घायल युवक अजीत ने बताया कि शनिवार शाम विसर्जन के दौरान दो युवक आपस में झगड़ रहे थे। वह और उसके साथी बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर ही हमला कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने तलवार से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। अजीत के अनुसार हमलावर केसरिया का डेरा के ही रहने वाले हैं, जिनके खिलाफ पुलिस को आज तहरीर दी गई है। मारपीट का वीडियो सामने आने और तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक पुलिस को तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, की झगड़ा क्यों हुआ और हमलावर कौन थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बूथ स्तर तक सुना गया ‘मन की बात’:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-प्रधानमंत्री ने देशवासियों में भरा साहस, विपक्ष पर भी साधा निशाना
    Next Article
    विश्व में युद्ध के बीच शांति के लिए हरिनाम संकीर्तन:आगरा सहित 700 शहरों में गूंजा हरिनाम, इस्कॉन सदस्यों ने कराया पाठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment