Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई:तीन लोगों ने डंडे और बेल्ट से पीटा, गाली गलौज की

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर ज़िले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है, जहां तीन लोगों ने मिलकर एक ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। तीन लोगों ने गाली-गलौज की घटना मौदहा कस्बे के छिमौली तिराहे की है। यहां नारायच गांव के रहने वाले ट्रक ड्राइवर सर्वर उर्फ मिंटू के साथ मौदहा कस्बे के तीन लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने बेल्ट और डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे सर्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सर्वर ने बताया कि वह बीती शाम लखनऊ से ट्रक लेकर लौटा था। ट्रक खड़ा करने के बाद जब वह पैदल घर जा रहा था, तभी हमीद हॉस्पिटल के पास हुसैनिया मोहल्ले के रहने वाले मुख्तार अहमद ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया और गाली देने से मना किया, तो मुख्तार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर डंडे और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा पीड़ित की तहरीर पर मौदहा कोतवाली पुलिस ने एक नामजद आरोपी मुख्तार अहमद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जन जन की यही पुकार बचालो हमारा घर परिवार:मेरठ की सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में उतरे व्यापारी और स्थानीय निवासी
    Next Article
    यूपी में 408 न्यायिक अफसरों का ट्रांसफर:इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फैसला, गौरव शर्मा को लखनऊ भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment