Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में रोडवेज बस से कुचलकर मां की मौत:बेटा घायल, भतीजे के तिलक समारोह में जा रही थी, सिर के टुकड़े रोड पर बिखरे

    11 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में मां की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसको खुलवाने की कोशिश में पुलिस को लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी। बस महोबा डिपो की बताई जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के जरैली मड़ैया निवासी फूलकली (55) बेटे वीरू (30) के साथ सुबह करीब 10:30 बजे बड़ागांव में भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक बेतवा पुल पार कर रही थी, सामने से आ रही महोबा डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद फूलकली सड़क पर गिर गईं और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। जाम के कारण हाईवे के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। घटना की सूचना पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल और चेयरमैन कुलदीप निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतका पांच बेटियों की मां थीं। परिवार में खुशी का माहौल था, क्योंकि मंगलवार को भतीजे का तिलक और बुधवार को बारात जानी थी, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत:भतीजी की शादी में शामिल होने ई-रिक्शा से जा रहे थे, 10 दिन से चल रहा था इलाज
    Next Article
    IAS डॉ.राजेंद्र पेंसिया ने लिया मुरादाबाद DM का चार्ज:प्राइमरी शिक्षक से आईएएस बने हैं; संभल के बाद मुरादाबाद में नई शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment