Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर के युवक की गाजियाबाद में मौत:परिजनों ने दोस्त पर छत से फेंकने का आरोप लगाया, CCTV फुटेज आया सामने

    3 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर के रहने वाले एक युवक की गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने युवक के दोस्त पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर परिवार ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना गाजियाबाद के सेक्टर A4 ट्रॉनिका सिटी में 15 मार्च की रात हुई थी। मृतक की पहचान सुमेरपुर कस्बे के इमिलिया थोक निवासी 25 वर्षीय बॉबी सोनकर के रूप में हुई है। बॉबी गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में एक फैक्ट्री में काम करता था और वहीं अपने कुछ साथियों के साथ रहता था। परिजनों के आरोप के अनुसार, बॉबी सोनकर का उसके साथी रवि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि इसी दौरान रवि ने बॉबी को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल बॉबी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बॉबी का शव गाजियाबाद से उसके पैतृक निवास सुमेरपुर पहुंचा, जहां परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि बॉबी चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके भाई अंकित, वीरेंद्र, गोविंद और माता-पिता धर्मेंद्र सोनकर व कुसमा सुमेरपुर में ही रहते हैं। पीड़ित परिजनों ने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी गठित:60 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी, जिला महामंत्री का पदभार सौंपा गया
    Next Article
    सीतापुर में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:खेत जाते समय हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment