Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड्स परीक्षा के लिए डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:कानपुर देहात में केंद्रों पर सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में होमगार्ड्स एनरोलमेंट लिखित परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन सतर्क दिखा। जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मुहम्मदपुर, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुखरायां और श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां का दौरा किया। इस दौरान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता की जांच की गई। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो और प्रवेश-निकास की व्यवस्था सुचारू रहे, जिससे भीड़भाड़ से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने नकल या किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी नजर रखने और किसी भी गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का आह्वान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने केस्को एमडी से की मुलाकात:कानपुर में लगे एक लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर बदलने की मांग, बोले- रिचार्ज करने के बाद भी बैलेंस माइनस
    Next Article
    जिला कारागार में तीन दिवसीय सत्संग का समापन:सिद्धार्थनगर में अंतिम दिन भक्ति-कीर्तन से गूंजा परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment