Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड ने महिला को बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा, VIDEO:गिरफ्तार; ड्यूटी से हटाया, दोनों के बीच बहस हुई थी, हैदराबाद का मामला

    2 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद के हाफिजपेट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक होमगार्ड ने महिला को पीटा और उसके बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। साइबराबाद पुलिस कमिश्नर एम. रमेश ने शनिवार को बताया कि आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे ड्यूटी से भी हटा दिया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, होमगार्ड की ड्यूटी रेलवे स्टेशन पर लगी थी। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला कचरा बीनने का काम करती है। दोनों के बीच बहस हुई थी और महिला ने होमगार्ड को गाली दी थी। घटना की 4 तस्वीरें… होमगार्ड के खिलाफ थाने में केस दर्ज पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, आरोपी होमगार्ड को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया जा रहा है। उसके खिलाफ मियापुर थाने में केस दर्ज किया गया है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने X पर बताया कि घटना की जांच के बाद आरोपी की पहचान तेलंगाना स्टेट पुलिस के होमगार्ड के रूप में हुई। रेलवे ने उसे आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए तेलंगाना स्टेट पुलिस के पास भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि वह ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेती है। पुलिस के मुताबिक, हर नागरिक के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आना और अनुशासन बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु-लव मैरिज से नाराज परिवार ने लड़की को किडनैप कराया:कार से भागते समय 6 लोगों को मारी टक्कर, 4 लोग राजस्थान से आए थे परिवार की मर्जी के खिलाफ 8-9 महीने पहले लव मैरिज करने वाली 21 साल की लड़की को उसके परिवार ने बेंगलुरु के अग्रहारा दसराहल्ली से किडनैप करा लिया। इसके फुटेज और वीडियो आज सामने आए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी ने 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे:बोले- देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है; इसमें आप जैसे युवाओं की बड़ी भूमिका
    Next Article
    महाराष्ट्र TET का पेपर आगरा प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ:पुलिस ने कहा- आरोपियों ने जूते में छिपाकर बाहर निकाला, 8 हजार रुपए में बेचा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment