Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा में 3,189 अभ्यर्थी अनुपस्थित:पहले दिन 15,840 में से 12,651 ने दी परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 15,840 पंजीकृत उम्मीदवारों में से 3,189 परीक्षा में शामिल नहीं हुए, जबकि 12,651 ने ही परीक्षा दी। यह तीन दिवसीय परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। पहले दिन परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई, जिसमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और मल्टी-लेयर चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहली पाली में 7,920 अभ्यर्थियों में से 6,259 उपस्थित रहे और 1,661 अनुपस्थित थे। इसी तरह, दूसरी पाली में भी 7,920 में से 6,392 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,528 गैरहाजिर रहे। इस प्रकार, पहले दिन कुल 15,840 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,651 ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,189 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा से गैरहाजिर रहने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, कड़ी चेकिंग और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में सपाइयों ने DM को सौंपा ज्ञापन:निशा के परिवार को 1 करोड़ रूपए मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
    Next Article
    रायबरेली में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा:शिवगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को 2 घंटे में गिरफ्तार किया, आलाकत्ल बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment