Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती घूसकांड, मेडिकल स्टोर संचालक ने लौटाए ढाई लाख:डॉक्टरों ने अभ्यर्थियों से ट्रांसफर कराई थी रकम, दुकानदार को नोटिस

    21 hours ago

    1

    0

    कानपुर में करीब एक माह पूर्व पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती के दौरान मेडिकल परीक्षण के नाम हुई वसूली के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी डॉ. प्रवीण कुमार ने वसूली की रकम बिरहाना रोड के एक मेडिकल स्टोर संचालक सुजीत के खाते में भेजी थी। घटना के दो दिन बाद मेडिकल स्टोर संचालक को जेल भेजने का डर दिखाया तो उसने अभ्यर्थियों के खाते में 2.50 लाख रुपये की रकम वापस भेज दी। मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि उन्हें इस धांधली के बारे में जानकारी नहीं थी। संचालक ने रकम वापसी की ट्रांजेक्शन डिटेल भी पुलिस को सौंपी है। 15 अक्टूबर को धांधली का लगा था आरोप पुलिस लाइन में 15 अक्टूबर को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के दस्तावेज और मेडिकल चेकअप किया जा रहा था। इसके लिए पहले दिन 200 अभ्यर्थियों को चेकअप के लिए बुलाया गया था। मेडिकल चेकअप के लिए सीएमओ की ओर से चार सदस्यीय डॉक्टरों के दो पैनल गठित किए गए थे। इसमें डॉ. प्रवीण, डॉ. महेश द्विवेदी और डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत भी अभ्यर्थियों का डॉक्टरी परीक्षण कर रहे थे। रात करीब आठ बजे परीक्षार्थियों ने डॉक्टरों पर नाक टेढ़ी और आंख में दिक्कत बताकर पास कराने के नाम पर रुपये मांगे गए। परीक्षा पास कराने के नाम पर रुपये मांगने को लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। डॉ. प्रवीण के ड्राइवर अजीत को जमकर पीटा गया और पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में होमगार्ड इंस्पेक्टर सुधांशु सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अजीत कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. महेश कुमार द्विवेदी, डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. महेश कुमार द्विवेदी को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा था। मामले की जांच एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय कर रहे हैं। दो बैंकों में ट्रांसफर की गई थी रकम एसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया था मेडिकल में पास फेल करने के नाम पर ऑनलाइन ऑफलाइन रुपए वसूलने के आरोप लगाए गए थे। ड्राइवर अजीत, मेडिकल स्टोर संचालक सुजीत, शुक्लागंज निवासी दुकानदार प्रथम कुमार के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। अभ्यर्थियों ने सबसे ज्यादा यूपीआई ट्रांजेक्शन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में किया गया था। इन खातों में 15 अक्टूबर को भेजा गया था, इन तथ्यों की जांच के लिए बैंक को पत्र भेजा गया है। वहीं मेडिकल स्टोर संचालक व दुकानदार को पुलिस ने नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था। एसीपी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक सुजीत ने अपने बयान दर्ज कराए हैं, उन्होंने कहा कि डॉ प्रवीण कुमार ने उनके अकांउट में तकरीब 2.50 लाख रुपए ट्रांसफर कराए थे, उन्हें घूसकांड की कोई जानकारी नहीं थी। 17 नवंबर को वापस किया था पैसा सुजीत ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद 17 अक्टूबर को जिन–जिन नंबरों से पैसा आया था, उन सभी आधा दर्जन लोगों के खातों में 2.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। वहीं दुकानदार प्रथम बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा। एसीपी ने बताया कि बैंक डिटेल खंगाली जा रही है, प्रथम को बयान दर्ज कराने के लिए दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा। -------------- आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सियासत तेज है। दैनिक भास्कर विधायकों के कामकाज पर सर्वे कर रहा है। 30 सेकेंड में 3 सवालों के जवाब देकर अपनी राय दें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। यहां क्लिक कर फॉर्म भरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    लापता किशोर अयोध्या स्टेशन से मिला:मुसाफिरखाना पुलिस ने 18 घंटे में तलाशकर परिजनों को सौंपा
    Next Article
    मौसमी बीमारियों के मरीज जिला अस्पताल में बढ़े:महराजगंज के इमरजेंसी वार्ड में बेड कम पड़े, डॉक्टर ने ठंडे खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment