Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल नेता प्रतिपक्ष ने की पीएम से मुलाकात:जयराम बोले-जल्द आ सकते हैं मोदी, आर्थिक-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा, राहुल के ड्रेस कोड पर सवाल

    5 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी जल्द हिमाचल के दौरे पर आएंगे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पीएम कब और किस कार्यक्रम के लिए हिमाचल आएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री के साथ आर्थिक और राजनीतिक मसलों पर सार्थक मुलाकात हुई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को दिल से चाहते हैं और पहले भी राज्य की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है, आगे भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि यदि मुख्यमंत्री भी केंद्र सरकार से मिलने जाएंगे तो उन्हें भी निश्चित रूप से मदद मिलेगी। राहुल-सोनिया और प्रियंका कांग्रेस को मुलाकात का टाइम नहीं देते: जयराम केंद्र से बजट रोकने के आरोपों पर पलटवार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसे आरोप ‘बाहियात’ लोग लगाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं से मिलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जब-जब हिमाचल आते हैं तब कांग्रेस नेताओं को मिलने की अनुमति नहीं होती है। ऐसे में यदि प्रधानमंत्री मोदी से हम (जयराम ठाकुर) मुलाकात करते हैं। इसे उन्होंने अपना सौभाग्य बताया और कहा कि यह विपक्ष के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के सह-प्रभारी एक-एक महीने तक राज्य में ‘स्टेट गेस्ट’ बनकर घूम रहे हैं। ड्रेस कोड पर राहुल गांधी पर निशाना साधा जयराम ठाकुर ने कहा कि, यहां ड्रेस की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि, ड्रेस कोड तो राहुल गांधी को होना चाहिए। वह किस प्रकार के कपड़े पहनकर लोकसभा में जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता कई बार कपड़े उतारकर प्रदर्शन करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SC बोला-आर्थिक बोझ का हवाला देकर मुआवजा नहीं छीन सकते:यह संवैधानिक अधिकार; जमीन अधिग्रहण मामले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की याचिका खारिज
    Next Article
    ‘रहमान डकैत’ के रोल को ठुकराने वालों को अब हो रहा पछतावा, अक्षय खन्ना ने ऐसे मारी थी बाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment