Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिमाचल बजट: एक लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली:महिलाओं को ₹1500, 70 हजार अस्थाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाया, 3 टाउनशिप की घोषणा

    18 hours ago

    2

    0

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अति गरीब बीपीएल परिवारों के लिए “मुख्यमंत्री सुखी परिवार योजना” शुरू करने की घोषणा की। इस स्कीम के तहत एक लाख निर्धन परिवारों 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। सीएम ने कहा कि ऐसे परिवारों की पहचान की जाएगी और पक्के मकानों से वंचित गरीब परिवारों को चरणबद्ध तरीके से इसकी सुविधा दी जाएगी। सीएम ने कहा- इन परिवारों की महिलाओं को भी 1500-1500 रुपए की राशि इंदिरा गांधी सुख सम्मान निधि योजना से दी जाएगी। सीएम ने वर्तमान वित्तीय हालात को देखते हुए विधायकों की क्षेत्र विकास निधि 2 करोड़ 10 लाख रुपए से घटाकर 1 करोड़ 10 रुपए करने की घोषणा की। सीएम सुक्खू ने आज लगभग 4 घंटे 16 मिनट बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने 2026-27 के लिए 54,928 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। जो कि मौजूदा वित्त वर्ष की तुलना में 3 हजार 586 करोड़ रुपए कम है। सीएम ने कहा कि केंद्र द्वारा RDG बंद करने से राज्य को हर साल औसत 8 हजार 105 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस वजह से बजट का आकार घटा है। सैलरी 6 महीने तक डेफर सीएम ने कहा कि RDG बंद होने और तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रदेश का विकास रुकने नहीं दिया जाएगा। CM ने माली वित्तीय हालात को देखते हुए अगले छह महीने तक मुख्यमंत्री का मासिक वेतन 50 प्रतिशत, डिप्टी सीएम- मंत्रियों का 30 प्रतिशत और विधायकों का 20 प्रतिशत अगले छह महीने डेफर करने की घोषणा की। इनके अलावा चीफ सेक्रेटरी, एसीएस, सेक्रेटरी, विभागाध्यक्ष, डीजीपी, एडीजी, एसएसपी, एसपी, वन अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और क्लास-वन श्रेणी अधिकारियों की सैलरी भी डेफर की जाएगी। 70 हजार अस्थाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया सीएम ने घोषणा की पहले अनुबंध कर्मचारी साल में एक बार ही रेगुलर होते है, लेकिन अब इन्हें साल में दो बार रेगुल किया जाएगा। सीएम सुक्खू ने अपने बजट भाषण में राज्य के लगभग 70 हजार अस्थाई कर्मचारियों के मानदेय में 300 से 1000 रुपए बढ़ौतरी का ऐलान किया। सीएम ने न्यूनतम दिहाड़ी 50 रुपए की बढ़ौतरी के साथ 750 रुपए करने की घोषणा की। सीएम ने तीन ऑल वेदर आधुनिक टाउनशिप की घोषणा की सीएम ने अपने बजट भाषण में हिमाचल को ऑल वेदर डेस्टिनेशन बनाने के लिए तीन आधुनिक टाउनशिप की घोषणा की। उन्होंने कहा- वर्तमान में हिमाचल के कई लोग चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली जैसे शहरों में संपत्ति खरीद रहे हैं, जिससे प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां बाहर जा रही हैं और जीएसटी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शिवालिक हिल्स में तीन आधुनिक टाउनशिप बसाने का फैसला लिया है। इसके तहत सोलन जिले के बद्दी के सुल्तानपुर इलाके में “हिम चंडीगढ़” टाउनशिप विकसित की जाएगी, जो चंडीगढ़ के साथ सटे क्षेत्र में होगी। वहीं सिरमौर जिले में मोरनी हिल के समीप “हिम पंचकूला” टाउनशिप बसाई जाएगी। इसके अलावा धोलादर क्षेत्र में “टाउनशिप” स्थापित करने की भी योजना है। प्रत्येक टाउनशिप 10 हजार बीघा भूमि पर विकसित होगा प्रत्येक टाउनशिप लगभग 10 हजार बीघा भूमि पर विकसित की जाएगी। इन प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रदेश में संतुलित आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बड़े शहरों पर दबाव कम होगा और नए विकास केंद्र स्थापित होंगे। इन आधुनिक शहरों के विकसित होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे हजारों पर्यटक आकर्षित होंगे। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और हिमाचल को एक नई पहचान मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- अफसर के सुसाइड के बाद AAP मंत्री का इस्तीफा:जहर खाकर VIDEO बनाया, आरोप- जबरन टेंडर के लिए पीटा; अकाली-कांग्रेसी नेता थाने पहुंचे
    Next Article
    'होर्मुज से रास्ता देंगे', अमेरिका के दोस्त को छूट देने पर राजी हुआ ईरान! कैसे बदल गया 'खेल'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment