Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हज यात्रा में मेहंदी लगाने से बायोमेट्रिक में दिक्कत:इमिग्रेशन में अटक सकते हैं हाजी, वापसी की भी आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन के दौरान बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिला हज ट्रेनर हाजी मोहम्मद नदीम ने बताया कि जिन हाजियों के हाथों पर मेहंदी या कोई अन्य रंग लगा होता है, उनके फिंगरप्रिंट मशीन में ठीक से नहीं आ पाते, जिससे प्रक्रिया बाधित होती है। उन्होंने जानकारी दी कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ हाजियों को इसी कारण से वापस भी भेजा गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। हाजी मोहम्मद नदीम ने सभी हज यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपने हाथों पर मेहंदी या किसी भी प्रकार का रंग लगाने से बचें, ताकि इमिग्रेशन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। महिला जिला हज ट्रेनर उम्में हबीबा ने भी विशेष रूप से महिला हाजियों से मेहंदी न लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब में मेहंदी को लेकर सख्ती है और यह बायोमेट्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करती है, जिससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ सकती है। सऊदी हज प्रशासन ने नियम को लेकर विशेष सख्ती बरती हज यात्रा के दौरान अनुशासन और नियमों का पालन करना भी अनिवार्य है। काबा शरीफ और मस्जिद-ए-नबवी के अंदर फोटोग्राफी पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार सऊदी रियाल तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस वर्ष सऊदी हज प्रशासन ने इस नियम को लेकर विशेष सख्ती बरती है। हाजी मोहम्मद नदीम ने बताया कि हज की मुख्य प्रक्रिया पांच दिनों में पूरी होती है, इसलिए यात्रियों को पहले से पूरी तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने यह भी सलाह दी कि हज के दौरान धैर्य और आभार की भावना बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यात्रा के दौरान विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष संभल जिले से कुल 502 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे। हज यात्रा का खर्च भी पिछले साल के मुकाबले बढ़ा है। पिछले वर्ष यह लगभग 3.27 लाख रुपये था, जो इस बार बढ़कर करीब 3.46 लाख रुपये हो गया है। इसमें हज शुल्क भी शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में भाजपा ने निकाली जन आक्रोश रैली:महिला आरक्षण पर राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका, आंगनबाड़ी कर्मियों को गया बुलाया
    Next Article
    कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment