Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी, 6 बीघा गेहूं जला:ग्रामीणों ने पेड़ों की डालियों और पानी से बुझाई आग, एसडीएम बोले- मुआवजा दिलाएंगे

    7 hours ago

    2

    0

    हरदोई के लोनार कोतवाली क्षेत्र के न्योरादेव गांव में 33 केवी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। चिंगारी सीधे बलबीर सिंह के खेत में गिरी और सूखी फसल ने देखते ही देखते आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के खेतों में भी खतरे की आशंका बढ़ गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। पेड़ों की डालियों और पानी की मदद से उन्होंने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उनकी त्वरित कार्रवाई का ही असर रहा कि आग को फैलने से रोक लिया गया। आसपास की फसलें बच गईं। हालांकि तब तक बलबीर सिंह फसल जल चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि अगर कुछ मिनट की भी देरी होती, तो नुकसान कई गुना अधिक हो सकता था और कई किसानों की फसलें बर्बाद हो जातीं। घटना के बाद किसानों में बिजली विभाग के प्रति गहरी नाराजगी देखने को मिली। उनका आरोप है कि जर्जर तारों और तकनीकी खामियों के चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। एसडीएम सदर सुशील मिश्रा ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए राजस्व टीम को भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर सहायता दी जाएगी। वहीं अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा ने कहा कि जर्जर तारों की मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत:सिद्धार्थनगर पुलिस ने कार को कब्जे में लिया, जांच जारी
    Next Article
    IPL में KKR vs SRH, हैदराबाद के 150 रन पूरे:4 विकेट गिरने के बाद क्लासन और नीतीश ने फिफ्टी पार्टनरशिप की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment