Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईकोर्ट ने गेहूं क्रम केंद्र अधिकारी को दोषमुक्त किया:आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सजा काट रहा, कोर्ट ने सजा रद्द की

    2 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत दोषी करार पीतांबर दास को दोषमुक्त करार दिया है। न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद ने निचली अदालत द्वारा 20 मई 1988 को दी गई दो साल की कठोर कारावास और जुर्माने की सजा को रद्द कर दिया। क्या है मामला जानिये यह मामला साल 1984 का है, जब बिसौली स्थित गेहूं खरीद केंद्र के प्रभारी पीतांबर दास पर निरीक्षण के दौरान 12 क्विंटल गेहूं अतिरिक्त रखने का आरोप लगा था। अभियोजन पक्ष का दावा था कि भौतिक सत्यापन के दौरान स्टॉक रजिस्टर की तुलना में गेहूं की मात्रा अधिक पाई गई थी। हालांकि, सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष यह स्पष्ट करने में विफल रहा कि आरोपी ने किस विशिष्ट 'कंट्रोल ऑर्डर' यानी नियंत्रण आदेश का उल्लंघन किया था। अदालत ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत दंडात्मक कार्यवाही तभी की जा सकती है जब धारा 3 के तहत जारी किसी विशिष्ट आदेश का उल्लंघन साबित हो। इस मामले में अभियोजन ने न तो किसी नियंत्रण आदेश का उल्लेख किया और न ही यह साबित कर पाया कि आरोपी किसी लाइसेंसिंग शर्त के दायरे में आता था। इसके अलावा, गवाहों के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए गए और गेहूं की ग्रेडिंग व जांच प्रक्रिया में भी कई खामियां उजागर हुईं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि आपराधिक मामलों में 'मेन्स रीया' यानी आपराधिक मंशा एक अनिवार्य तत्व है, जिसे साबित करने में अभियोजन पूरी तरह विफल रहा। कोर्ट ने माना कि केवल अतिरिक्त गेहूं मिलना सजा का आधार नहीं हो सकता जब तक कि यह किसी कानूनी आदेश का उल्लंघन न हो। इन्हीं आधारों पर अदालत ने अपीलकर्ता को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मां की गोद से बच्चा किडनैप:डेढ़ साल के मासूम को पुलिस ने 45 मिनट में बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    पंचायत राज अधिकारी के निलंबन आदेश पर रोक:हाईकोर्ट ने विभागीय जांच शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment