Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेड कॉन्स्टेबल ड्यूटी छोड़कर टॉयलेट गया, दरोगा ने रपट लिखी:बोले- तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा; संभल SP ने लाइन हाजिर किया

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान और हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान के बीच अनोखा विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान की मंगलवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर ड्यूटी लगी थी। इस बीच उनका पेट खराब हो गया। फ्रेश होने के लिए पास के पेट्रोल पंप पर चले गए। लौटे तो पता चला कि यातायात प्रभारी ने उनके खिलाफ ड्यूटी पॉइंट से लापता होने की रिपोर्ट लिख दी है। हेड कॉन्स्टेबल ने कहा, वह निजी काम के लिए नहीं गए थे। पेट किसी का भी खराब हो सकता है। उन्होंने प्रभारी पर अवैध रूप से डंपर-ट्रक चलवाने के गंभीर आरोप लगाए। यातायात प्रभारी ने फोन कर कहा- अपनी आमद दर्ज कराओ पीएम मोदी ने बुधवार को गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। मंगलवार को ही एक्सप्रेस-वे से जुड़े जिलों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। संभल में थाना बहजोई क्षेत्र के गांव लहरावन स्थित एक्सप्रेस-वे पर हेड कॉन्स्टेबल जय भगवान की भी ड्यूटी थी। दोपहर करीब 2 बजे अचानक उनका पेट खराब हो गया। इस पर वह पास के पेट्रोल पंप पर शौच के लिए चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर उन्हें यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान का फोन आया। प्रभारी ने उन्हें आमद दर्ज कराने को कहा और बताया कि गैरहाजिरी की रपट लिख दी गई है। 1 लीटर दूध पीने से बिगड़ा था पेट जय भगवान ने बताया कि यातायात प्रभारी का जब कॉल आया तो मैंने उन्हें पेट खराब होने की जानकारी दी थी। लेकिन उन्होंने बिना कोई सुनवाई किए कार्रवाई कर दी। हेड कॉन्स्टेबल के अनुसार, यातायात प्रभारी ने कहा कि मैंने तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा है। जय भगवान ने बताया कि यातायात प्रभारी दुष्यंत बालियान उनसे पहले से नाराज हैं। प्रभारी अवैध तरीके से डंपर-ट्रक चलवाते हैं और जब वह ऐसे वाहनों का चालान करते हैं, तो प्रताड़ित किया जाता है। कांवड़ यात्रा के दौरान उन्होंने एक डंपर रोका था, जो प्रतिबंधित मार्ग पर जा रहा था। बाद में पता चला कि वह डंपर प्रभारी के कहने पर चल रहा था। इसी बात को लेकर प्रभारी नाराज हैं। एसपी केके बिश्नोई ने बताया- TSI दुष्यंत बालियान और हेड कॉन्स्टेबल जयभगवान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पूरे मामले पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे जनता के लिए खुला:PM मोदी ने उद्घाटन किया; बाइक सवारों को भी देना होगा टोल टैक्स
    Next Article
    मेडिकल कॉलेज के सर्जन पर पत्नी समेत FIR:प्रयागराज में बिजनेस पार्टनर डॉक्टर बोले, फर्जी केस में फंसाने को धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment