Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में सभासद जमीन पर बैठे, 3 घंटे चला हंगामा:विधायक ने दिया समर्थन, साथ बैठकर चाय पी, बोले- डीएम से शिकायत करेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर नगर पालिका में सभासदों ने बैठक का विरोध करते हुए जमीन पर बैठ गए, इस दौरान उन्होंने SDM और विधायक से शिकायत की है, सभासदों का कहना है, कि वह कल कानपुर डीएम से मुलाकात कर मामले की शिकायत करेंगे, इस दौरान अध्यक्ष पति सभासदों को मनाते नजर आए। लेकिन सभासद दरी बिछाकर नगर पालिका में बैठ गए है। घाटमपुर नगर पालिका में निर्वाचित सभासद विवेक मिश्रा (आशा नगर वार्ड), मुकेश दीक्षित (कृष्णानगर), जितेंद्र यादव (जवाहर नगर पूर्वी प्रथम), तराना (शिवपूरी पूर्वी), लक्ष्मी (गांधी नगर), सबीना खातून (कोट द्वार), विजय वाल्मीकि (शास्त्री नगर), मंजुला (नौबस्ता पश्चिमी), ताकि हैदर (कजियाना) वार्ड के सभासदों ने बोर्ड की बैठक का विरोध करते हुए पालिका परिसर में धूप में जमीन पर बैठ गए। इस दौरान यहां पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष पति अब्दुल अहद ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभासद अपने अपमान के आगे नहीं माने। समर्थन में आई विधायक विधायक पिलाई चाय सभासदों ने अपने अपमान के विरोध में घाटमपुर नगर पालिका परिसर में दरी बिछाकर बैठ गए। और बोर्ड बैठक का विरोध किया, इस दौरान यहां पर मौजूद घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने सभासदों का समर्थन करते हुए उनके साथ चाय पी इस दौरान विधायक से सभासदों से पूरी जानकारी जुटाई, विधायक से नगर पालिका अध्यक्ष गजाला तबस्सुम और अधिशासी अधिकारी डॉ महेन्द्र कुमार से कहा कि इस तरह से सभासदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड बजट की बैठक सोमवार य मंगलवार को समय निर्धारित करवाकर बैठक आयोजित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 94.6 % के साथ श्रद्धा इंटरमीडिएट टॉपर:सीमित संसाधनों सफलता पाकर बनीं मिसाल, प्रोफेसर बनने का सपना
    Next Article
    IPL में मुंबई Vs चेन्नई:मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, चेन्नई में प्रशांत वीर की वापसी; रोहित-धोनी नहीं खेल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment