Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में एसजे लॉ कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम:छात्रों को डिजिटल ठगी से बचाव के पुलिस कर्मियों ने बताए उपाय

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर के रमईपुर स्थित एसजे लॉ कॉलेज में मंगलवार शाम साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वरूपनगर थाने की साइबर टीम ने विधि के छात्रों को बढ़ते साइबर अपराध, उनसे बचाव और शिकायत की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी, महिला उप निरीक्षक शिवांशी यादव और महिला आरक्षी कुमारी शिवा मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने कहा कि डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। फ्रॉड से रहें सावधान साइबर टीम ने छात्रों को बताया कि आजकल साइबर बुलिंग, अकाउंट हैकिंग, साइबर स्टॉकिंग और सोशल मीडिया फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा KYC अपडेट के नाम पर ठगी, एटीएम फ्रॉड, फिशिंग, सेक्सटॉर्शन, फेक लोन ऐप और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते खाली करने के मामले भी आम हो गए हैं। OTP और अनजान लिंक से रहें दूर पुलिस अधिकारियों ने सलाह दी कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ऐप या OTP को साझा न करें। छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। अगर कोई साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर क्राइम पोर्टल, संचार साथी और CEIR पोर्टल के जरिए भी शिकायत की जा सकती है। नए कानूनों की भी दी जानकारी कार्यक्रम में पुलिस टीम ने नए आपराधिक कानून—BNS, BNSS और BSA-2023—के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही जीरो FIR, ई-FIR और महिलाओं-बच्चों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने साइबर अपराध से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया। अधिकारियों ने कहा कि जागरूक नागरिक ही साइबर अपराध पर प्रभावी रोक लगा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के इंदिरा नगर में भव्य भंडारा आयोजन:मंत्री असीम अरुण हुए शामिल , सुनील त्यागी बोले- भंडारा भारतीय संस्कृति का हिस्सा
    Next Article
    सहारनपुर में नाबालिग का अपहरण करने का आरोपी अरेस्ट:किशोरी सकुशल बरामद, पहले भी इसी मामले में गया था जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment