Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्वालियर से गिरफ्तार हुए 'AAP' विधायक Pathanmajra! बलात्कार मामले में 6 महीने से थे फरार, अब लाए जा रहे पटियाला

    2 hours from now

    1

    0

    पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले साल सितंबर से फरार चल रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पटियाला) वरुण शर्मा ने बुधवार को इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि विधायक को वापस पटियाला लाया जा रहा है, जहाँ उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।इसे भी पढ़ें: Rajasthan Royals में नहीं मिला था मौका, अब RCB के चेयरमैन बने कुमार मंगलम बिरला के बेटे Aryaman, जानें इनके बारे में अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पटियाला) वरुण शर्मा ने बताया कि पहली बार विधायक बने पठानमाजरा को ग्वालियर से पकड़ा गया और उन्हें वापस पटियाला लाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि सनौर से निर्वाचित विधायक को यहां की अदालत में पेश किया जाएगा। पठानमाजरा पिछले साल सितंबर में दर्ज बलात्कार के मामले में वांछित थे। पुलिस ने यहां सिविल लाइंस थाने में पठानमाजरा के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी देने के आरोप में एक सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया था। यह मामला जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था जिसने आरोप लगाया था कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ संबंध बनाए और पहले से विवाहित होने के बावजूद 2021 में उससे शादी की। महिला ने विधायक पर उसका लगातार यौन शोषण करने, उसे धमकाने और उसे ‘‘अश्लील’’ सामग्री भेजने का आरोप लगाया है। ‘आप’ विधायक को इस मामले में पेश नहीं होने पर भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। पटियाला पुलिस ने पठानमाजरा के खिलाफ ‘लुक-आउट नोटिस’ भी जारी किया था। पठानमाजरा बलात्कार के मामले में पिछले साल दो सितंबर से फरार थे। पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जब हरियाणा के करनाल गई थी, तब वह भाग निकले थे।इसे भी पढ़ें: Kerala Election 2026: राजीव चंद्रशेखर का नामांकन स्वीकृत, माकपा और कांग्रेस कानूनी चुनौती देगी  पुलिस ने तब दावा किया था कि वह करनाल जिले के डाबरी गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर पर थे और जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो विधायक के समर्थकों ने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की थी और पथराव किया था। हालांकि, पठानमाजरा ने पुलिस पर गोलीबारी में शामिल होने के दावों का खंडन करते हुए कहा था कि वह यह पता लगने के बाद भाग गए थे कि उन्हें ‘‘फर्जी मुठभेड़’’ में मार दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कभी Nitish के करीबी थे Girdhari Yadav, अब JDU ने ही Lok Sabha से अयोग्य ठहराने के लिए खोला मोर्चा
    Next Article
    Kerala Elections: PM Modi और Pinarayi Vijayan में 'सीक्रेट डील', कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment