Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गद्दे-बाथरूम में 17 करोड़ छिपाने वाले अफसर पर FIR:कानपुर में 9 साल बाद हुई कार्रवाई, कमाई से 18 गुना खर्च किया

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में भ्रष्टाचार के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। सेल टैक्स विभाग के रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का केस दर्ज किया गया है। FIR 9 साल बाद 8 अप्रैल को कानपुर विजलेंस टीम ने दर्ज कराई। 9 साल पहले साल-2017 में केशव कानपुर में तैनात थे। उस दौरान उनके नोएडा स्थित घर में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान उनके नोएडा और कानपुर के घरों में गद्दों, बाथरूम के फ्लश और गत्तों में नोटों की गडि्डयां भरी मिली थीं। नोएडा से कुल 10 करोड़ कैश और 3 करोड़ के जेवर मिले थे। वहीं, कानपुर से 4 करोड़ कैश मिला था। इसके अलावा करोड़ों की अचल संपत्ति भी मिली थी। इसके बाद केशव के खिलाफ विजिलेंस जांच कर रही थी। अब जांच पूरी होने के बाद FIR दर्ज हुई है। अब जानिए पूरा मामला… कानपुर में किराए के मकान में रहते थे केशव लाल मूलरूप से चंदौली जिले के बम्हनियांव गांव के रहने वाले केशव लाल अभी नोएडा के सेक्टर-34 में रहते हैं। 2017 में उनकी तैनाती कानपुर में थी। विजलेंस के मुताबिक, केशव लाल कानपुर के लखनपुर इलाके में एक किराए के मकान में रहते थे। वह जिस किराए के मकान में रहते थे, उसका किराया करीब 10 हजार रुपए था। उसमें 2 कमरे, 2 बाथरूम, किचन और एक डाइनिंग स्पेस था। हालांकि, केशव लाल यहां ज्यादातर अकेले ही रहते थे। उनका परिवार नोएडा में रहता था। केशव के दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने बेटी की शादी दिसंबर, 2016 में नोएडा से की थी। 19 अप्रैल, 2017 को आयकर विभाग ने छापा मारा था आयकर विभाग ने 19 अप्रैल, 2017 को उनके नोएडा और कानपुर वाले घरों पर छापा मारा था। कानपुर के किराए वाले घर से करीब 4 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, नोएडा वाले घर से करीब 10 करोड़ रुपए नकद और 3 करोड़ की ज्वेलरी बरामद हुई थी। नोएडा में घर के गद्दों, पूजा रूम, अलमारी और बाथरूम के बंद पड़े फ्लश से नोटों की गडि्यां मिली थीं। वहीं, बेडरूम में नोटों से भरे 3 गत्ते मिले थे। इसके बाद मई, 2017 में केशव लाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। साथ ही मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी गई थी। इसके बाद से ही उनकी संपत्तियों को लेकर जांच चल रही थी। 6 जनवरी, 2026 को विजलेंस ने अपनी जांच रिपोर्ट दी 19 सितंबर, 2023 से तत्कालीन अपर आयुक्त (ग्रेड-2) वाणिज्य कर केशव लाल के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने तेजी से जांच शुरू की। जांच के दौरान केशव लाल के गृह जनपद चंदौली के अलावा कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और नोएडा में कई कीमती संपत्तियों के दस्तावेज मिले। उनकी लखनऊ में 2, कानपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद और नोएडा में एक-एक संपत्ति है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। जांच पूरी होने के बाद विजिलेंस के अफसरों ने 6 जनवरी 2026 को अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद केशव लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मंजूरी दे दी गई। तब जाकर 8 अप्रैल, 2026 को कानपुर में केस दर्ज कर लिया। विजिलेंस की एफआईआर के अनुसार, केशव लाल ने अपने पूरे सरकारी करियर में वैध स्रोतों से कुल करीब 1 करोड़ 34 लाख की आय अर्जित की। लेकिन, जांच में सामने आया कि उन्होंने करीब 18 करोड़ 27 लाख रुपए खर्च किए। इस तरह उनकी आय से करीब 17 करोड़ 26 लाख रुपए अधिक संपत्ति और खर्च पाया गया। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें… नोएडा एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र की गड्‌ढे में डूबकर मौत, परीक्षा खत्म होने के बाद दोस्तों के साथ गया था नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के 23 साल के छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान वह गड्ढे में उतर गया। वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 9वीं की छात्रा के साथ रेप:अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने की हैवानियत, 4 महीने पहले हुई थी लापता
    Next Article
    आंबेडकर सीरियल के लिए नौकरी छोड़ी:एच.एल. दुसाध को मिली UP कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, विचार विभाग के चेयरमैन बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment