Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस के लिए रात भर लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता:सिद्धार्थनगर में 5 दिनों से काट रहे चक्कर, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के बर्डपुर स्थित सिद्धार्थ गैस सर्विस पर गैस संकट गहरा गया है। 24 और 25 मार्च की रात सैकड़ों पुरुष उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए पूरी रात लाइन में खड़े रहे। सुबह होने पर भी वे अपने नंबर का इंतजार करते दिखे। कई उपभोक्ता पांच दिनों से गैस के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। गैस एजेंसी के बाहर देर शाम से ही लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर लाइन में लगना शुरू कर देते हैं। रात गहराने के साथ कतारें लंबी होती जाती हैं। ठंड और थकान के बावजूद उपभोक्ता अपनी जगह नहीं छोड़ते, क्योंकि उन्हें नंबर छूटने का डर रहता है। कई लोग जमीन पर चादर बिछाकर बैठे दिखे, जबकि कुछ सिलेंडर के सहारे झपकी लेते नजर आए। लाइन में खड़े रमेश यादव ने बताया कि वह पिछले पांच दिनों से लगातार आ रहे हैं, लेकिन हर बार नंबर आने से पहले ही गैस खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में अब रात से ही लाइन में लगना पड़ रहा है और सुबह तक इंतजार करना पड़ता है। सुरेश निषाद ने भी अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वे दो दिनों से यहीं डटे हैं और रात भर जागकर सुबह होने का इंतजार करते हैं, लेकिन नंबर आने की कोई निश्चितता नहीं है। एक अन्य उपभोक्ता राजेश वर्मा ने बताया कि सुबह होने के साथ गैस मिलने की उम्मीद जागती है, लेकिन समय बीतने के साथ निराशा बढ़ती जाती है। उन्होंने कहा कि सुबह होने के बाद भी घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है और कई बार तो आधा दिन बीतने के बाद बताया जाता है कि गैस खत्म हो गई है। उपभोक्ताओं ने गैस वितरण में भारी अव्यवस्था का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पारदर्शिता की कमी के कारण कुछ लोगों को बिना लाइन के ही सिलेंडर दे दिए जाते हैं, जबकि आम लोग रात भर लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटने को मजबूर होते हैं। इस स्थिति से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांके बिहारी की शरण में पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव:पत्नी के साथ किए दर्शन,शादी के बाद आए पहली बार वृंदावन
    Next Article
    नवरात्र के सातवें दिन हुई मां कालरात्रि की पूजा:जनपद के मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किए दर्शन और मांगी मनोकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment