Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस एजेंसी मालिक से हुई मारपीट से पहले का VIDEO:समस्याओं को लेकर गैस एजेंसी पर गए थे, समाधान करने का कर रहे थे प्रयास

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र में स्थित सावित्री गैस एजेंसी पर हुए मारपीट मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र कामलेंन मोहन सिंह और गैस एजेंसी संचालक वैभव सिंह के बीच हुई मारपीट 2 दिन पहले का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बीते मंगलवार को कुंवर कामलेंन मोहन सिंह क्षेत्र में घूमते हुए एलपीजी ग्राहकों की समस्याओं को लेकर गैस एजेंसी पहुंचे थे। वहां उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान का प्रयास किया। वीडियो में कई उपभोक्ता उन्हें घेरे हुए थे और उनके पिता के समर्थन में नारे लगा रहे थे वे गैस न मिलने की समस्या भी बता रहे थे। कुंवर कामलेंन मोहन सिंह ने इन समस्याओं को सुनकर एजेंसी मालिक को समाधान के निर्देश दिए थे। जब उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो दो दिन बाद गुरुवार देर शाम कुंवर कामलेंन मोहन सिंह दोबारा एजेंसी पर पहुंचे। इसी दौरान समस्याओं को लेकर उनके और एजेंसी मालिक के बीच मारपीट हुई। परसपुर पुलिस ने इस मारपीट की घटना के बाद एजेंसी मालिक वैभव सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर और गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अंकित सिंह को सौंपी गई है। अंकित सिंह वायरल वीडियो के आधार पर वैभव सिंह का बयान दर्ज कर जांच कर रहे हैं। एजेंसी मालिक वैभव सिंह ने पूर्व विधायक के पुत्र और मारपीट में शामिल चार अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।वहीं सोशल मीडिया पर लोग कुंवर कामलेंन मोहन सिंह का समर्थन कर रहे हैं। परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि गैस एजेंसी मालिक वैभव सिंह का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उपनिरीक्षक अंकित सिंह मारपीट की घटना की जांच कर रहे हैं, जो गैस वितरण की समस्या को लेकर हुई थी। सभी बिंदुओं पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गो संरक्षण केंद्र निर्माण में 1.5 करोड़ की अनियमितता:CDO के निरीक्षण में बाउंड्रीवाॅल मिली कमजोर, फर्श निर्माण में गड़बड़ी
    Next Article
    गोरखपुर यूनिवर्सिटी में गरबा पर झूमीं VC:प्रोफेसर्स ने भी डांस किया, 76वें स्थापना दिवस पर शानदार सेलिब्रेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment