Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौरैया संस्थान कार्यशाला में सिखाए गए पारंपरिक लोकगीत:छठे दिन प्रतिभागियों ने सीखे पचरा और हनुमान भजन

    3 hours ago

    2

    0

    गौरैया संस्कृति संस्थान की कार्यशाला का छठा दिन लोकसंगीत की मधुर धुनों से सराबोर रहा। आकाशवाणी की ए-ग्रेड कलाकार रंजना मिश्रा ने प्रतिभागियों को पारंपरिक पचरा गीत 'सुमिरिला सरदा भवानी पत राखा महारानी ' और 'रटन लागी जिभिया…' सिखाए। इसके साथ ही जेठ के मंगल के अवसर पर हनुमान जी के भजन 'महावीर बजरंगबली बलवान से पूछो, राम की महिमा राम भक्त…' का अभ्यास भी कराया। रंजना मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य नई पीढ़ी को लोक परंपराओं से जोड़ना है। यहां बधाई गीत, दादरा, पचरा, सोहर, नकटा, सरिया और लोक भजन जैसी विधाएं सिखाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान करीब 11 अलग-अलग अवसरों से जुड़े गीत सिखाए जाएंगे, जिससे प्रतिभागी हर सांस्कृतिक मौके पर इनका उपयोग कर सकें। 30 महिलाएं हिस्सा ले रही कार्यशाला में सुनीता चौरसिया, रीना सिंह, डॉ. सुषमा रस्तोगी, रंजना सिंह, नवनीता जाफा, अनुराधा गुप्ता, अमिता द्विवेदी, भावना शुक्ला, आभा मिश्रा, आभा शुक्ला और रेनुका त्रिपाठी समेत करीब 30 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। सभी में लोकसंगीत सीखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संस्थान की ओर से बताया गया कि जो भी लोग लोकसंगीत सीखने के इच्छुक हैं, वे संस्था से संपर्क कर इस तरह की कार्यशालाओं का हिस्सा बन सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में स्कूटी सवार महिला से बदमाशों ने छीनी चेन:बाइक सवार दो बदमाश झपट ले गए, CCTV खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    अनियंत्रित कैंटर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक की मौत:मथुरा में चौमुहां रजवाहा के पास हुआ हादसा, डिवाइडर पर चढ़ा कैंटर; घंटों बाधित रहा यातायात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment