Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रामीणों ने शराब ठेका स्थायी बंद करने की मांग की:बागपत डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिकारियों ने 2 दिन में समाधान का आश्वासन दिया।

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के चमरावल गांव में शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है। रविवार शाम सैकड़ों ग्रामीणों ने शराब का ठेका बंद कर उसका बैनर फाड़ दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद ग्राम प्रधान केशव त्यागी और केटी विंग संस्थापक कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ठेके को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की। अधिकारियों ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) विनीत उपाध्याय के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। चमरावल गांव में नए देसी शराब ठेका खुलने की सूचना पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। जिला जाट महासभा बागपत के अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका के आह्वान पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ठेके का बैनर फाड़ दिया और दुकान का शटर बंद कराते हुए नशा मुक्ति के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं। एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने बताया कि वर्ष 2021 में देसी शराब पीने से छह लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके कारण ग्रामीणों में पहले से ही आक्रोश है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 25 वर्ष पहले भी महिलाओं ने मिलकर शराब ठेका उखाड़ फेंका था। ग्रामीणों का कहना है कि चमरावल में किसी भी हाल में शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। ग्राम प्रधान केशव त्यागी ने जानकारी दी कि ठेका खुलने की सूचना मिलते ही उन्होंने उसे तुरंत बंद करा दिया था। फिलहाल एडीएम विनीत उपाध्याय ने दो दिन में इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। विरोध प्रदर्शन में शशांक त्यागी, विनय ढाका, ग्राम प्रधान केशव त्यागी, विनीत, दीपक, अंकुर, विशर्ग, शेखर, सुबोध, राजू, नितिन कुमार, भूरू, सचिन, मोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महिलाओं में लक्ष्मी, पिंकी, कमलेश, सुनीता, प्रकाशी, सावित्री, बबीता और सरोज समेत कई महिलाएं शामिल थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेलवे यूनियन ने जीएम को सौंपा ज्ञापन:हरदोई में पदोन्नति, आवास और भत्तों समेत कई मांगें उठाईं
    Next Article
    15 अप्रैल को प्रतापगढ़ में ATS सेंटर शुरू:मंडलायुक्त करेंगी उद्घाटन, वाहन फिटनेस होगी आसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment