Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्मी से शेर 5 किलो मांस कम खा रहा:लखनऊ चिड़ियाघर में टाइगर की डाइट बदली, चिकन की जगह मटन दिया जा रहा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में भीषण गर्मी का असर अब चिड़ियाघर के जानवरों पर साफ दिख रहा है। उनकी डाइट कम हो गई है। चिड़ियाघर प्रशासन ने भी उनकी डाइट में बदलाव किया है। झुलसा देने वाली गर्मी में शेर ने खाना कम कर दिया है। जो शेर पहले रोज 14 से 15 किलो मांस खाता था, अब उसकी खुराक घटकर 8 से 10 किलो ही रह गई है। बाघ और शेर को अब चिकन की जगह फ्रेश मटन दिया जा रहा है। शाकाहारी जानवरों के मेन्यू में भी बदलाव किया गया है। हाथी, गैंडा, गोरिल्ला और भालू जैसे जानवर पहले सेब, पालक, भिंडी जैसे फल-सब्जी खाते थे। अब उन्हें खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूज दिया जा रहा है। जानवरों को गर्मी से बचाने कूलर और स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। ठंडे पानी और शेड की भी व्यवस्था की गई है। इस रिपोर्ट में पढ़िए गर्मी के चलते जानवरों की खानगी और रहने के तरीकों में क्या अंतर आया है… देखिए चिड़ियाघर की 4 तस्वीरें… भालू,गोरिल्ला को दिन में दिया जा रहा तरबूज गर्मी में सभी जानवरों के डाइट में चेंज किया गया है। भालू, गोरिल्ला को दिन में तरबूज खाने को दिए जा रहे हैं। हिरण, हाथी को खीरा खाने को दिया जा रहा है। शाकाहारी जानवरों के भोजन में मौसमी फल और ताजी सब्जियां शामिल की गई हैं। मौसंबी, खीरा, ककड़ी, लौकी जैसे फल अब ज्यादा दिए जा रहे हैं। पहले जहां सेब जैसे फल खिलाए जाते थे, अब उनकी जगह पानी से भरपूर पानी वाले फल शामिल किए गए हैं। वहीं, हैवी डाइट वाले जानवरों जैसे शेर और चीता को फ्रेश मटन दिया जा रहा है। चिड़ियाघर में आधी हो गई विजिटर्स की संख्या लखनऊ में टेंपरेचर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, इसके साथ ही तेज लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया है। तेज धूप की वजह से जानवर अपने बाड़ों में बाहर नहीं दिखाई दे रहें हैं। जिसके चलते अब जू में आने वाले विजिटर्स की संख्या भी लगातार कम होती जा रही है। पहले जहां सामान्य दिनों में विजिटर्स की संख्या 2500 से 3000 थी, वहीं अब 1000 से 1500 लोग ही रोजाना आ रहे हैं। जानवरों के लिए हाइड्रेशन डाइट और सुरक्षा इंतजाम नवाब वाजिद अली शाह चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला का कहना है कि भीषण गर्मी में जानवरों को स्वस्थ रखना बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी को देखते हुए उनके खान-पान में खास बदलाव किए गए हैं।चिड़ियाघर में डॉक्टरों और वेटरिनरी टीम की निगरानी में जानवरों की सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। शाकाहारी जानवरों के डाइट में अब अधिक पानी वाले फल शामिल किए गए हैं, जैसे मौसंबी, खीरा और ककड़ी। पहले जहां सेब जैसे फल दिए जाते थे, अब उनकी जगह ऐसे फल दिए जा रहे हैं जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो, ताकि जानवरों को गर्मी से राहत मिल सके। चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने बताया- बढ़ते तापमान को देखते हुए जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए इंतजाम किए गए हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, उसी के हिसाब से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। ………. ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में 4 डिग्री गिरा तापमान, चल रही पूरबा हवा:दिन में तेज धूप से बढ़ेगी गर्मी; 28 अप्रैल से लू से मिलेगी राहत लखनऊ में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को थोड़ी राहत मिली है। तेज नम पूरबा (पूर्वी) हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई है। इससे लोगों को राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज रिंग रोड उपकेंद्र पर बिजली प्रभावित रहेगी:10 एमवी ट्रांसफार्मर बदलने का काम जारी, 12 इलाकों में आंशिक सप्लाई होगी
    Next Article
    प्रयागराज में बदला मौसम आसमान में छाए बादल:चल रही तेज हवाएं, उमस भरी गर्मी बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment