Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्मी के बीच 8 राज्यों में आंधी-बारिश:MP-UP, राजस्थान में पेड़ गिरे-छत उड़ी; उत्तराखंड में ओलों के बीच CM का हेलिकॉप्टर लैंड

    3 hours ago

    1

    0

    भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से राहत मिली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ यानी 8 राज्यों में आंधी-बारिश आई। कई जगह ओले गिरे। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओले गिरे। रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ गई। यूपी के झांसी में पेड़ गिरने से कार क्षतिग्रस्त हुई। मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड और राजस्थान के 8-8 जिलों में बारिश हुई। देहरादून में ओले गिरे। उत्तरकाशी में सीएम का हेलिकॉप्टर ओलावृष्टि के बीच लैंड हुआ। वहीं जयपुर में पेड़ गिरने से कई गाड़ियां दब गईं। पुष्कर में गर्मी से बचने के लिए टेंट में बारात निकली। महाराष्ट्र का वर्धा शनिवार को देश में सबसे सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 44.5°C दर्ज हुआ। वहीं राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 44.4°C दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं। कश्मीर की चिनाब घाटी में लैंडस्लाइड के कारण डोडा-किश्तवाड़ रोड पूरी तरह बंद हो गई है। मलबे को हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 4 मई: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी। बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है, वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा। 5 मई: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है। सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। देशभर के मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिरुपति लड्डू घोटाला:बिना जांच किए इस्तेमाल हुआ 70 लाख किलो घी; न सप्लायर्स को ब्लैक लिस्ट किया, न खरीद रोकी
    Next Article
    IPL का गणित- चेन्नई की उम्मीदें कायम, मुंबई मुश्किल में:सभी मैच जीतने ही होंगे; आज हैदराबाद के पास टॉप पर आने का मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment