Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं:हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के हापुड़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंस गया। उसके कहने पर चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली, लेकिन उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अमन, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तांत्रिक के पास से 50 पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं। मामला 2 दिन पहले तब सामने आया, जब इंटर के एक छात्र की बीमारी से मौत हो गई। उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। उनके घाट से जाते ही अमन, अपने दोस्त और तांत्रिक के साथ वहां पहुंचा। चिता से हड्डियां चुराईं और बाइक लेकर भागने लगे, तभी वहां मौजूद लोगों ने उन्हें देख लिया। लोगों ने चिल्लाकर शोर मचाया, लेकिन तीनों भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले तो मामले का खुलासा हुआ। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। पुलिस पूछताछ में अमन ने बताया- मैं प्रेमिका और उसके माता-पिता को पूरी तरह से नियंत्रण में करना चाहता था। मेरी मुलाकात तांत्रिक अवधेश शर्मा से हुई। उसने मुझसे कहा कि श्मशान घाट से जलती हुई चिता से मानव खोपड़ी ले आओ। उसने कहा कि ऐसा अचूक ‘वशीकरण’ करूंगा कि प्रेमिका और उसका पूरा परिवार तुम्हारे कदमों में होगा। मैं उसकी बातों में आ गया। सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझिए पुलिस ने शुरू की दो एंगल पर जांच थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आरोपियों के ठिकानों से तंत्र-मंत्र से जुड़ी भारी मात्रा में संदिग्ध और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। 50 अलग-अलग महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि पुलिस दो एंगल पर जांच कर रही है। पहला- कहीं ये तस्वीरें उन लोगों की तो नहीं हैं, जिनकी डेडबॉडी के साथ छेड़छाड़ की गई हो। दूसरा- कहीं ये वे लोग तो नहीं हैं, जिन्होंने वशीकरण के लिए तांत्रिक से संपर्क किया हो। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… मंत्री राजभर का गनर रेप के आरोप में गिरफ्तार:लड़की बोली- 4 साल तक संबंध बनाए, गर्भपात कराया, चुपके से किसी और से शादी की यह तस्वीर आरोपी प्रशांत राय की है, जो लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का गनर रहा है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय (29) को सोमवार को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत पर युवती से 4 साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ डीएम ने पूड़ी-सब्जी बांटी:सिलेंडर महंगा होने पर गन्ने के रस का भंडारा, कान पकड़कर बजरंगबली से माफी मांगी
    Next Article
    युवा कांग्रेस की 'किसान नौजवान बचाओ यात्रा':7 मई को खुर्जा से होगी शुरू, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment