Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखधाम एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:पहले से 22 केस दर्ज, GRP-RPF ने दबोचा; पत्थर चलाकर फोड़ा था सिर

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर में रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर लूट और चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान कैंपियरगंज के रहने वाले नागेंद्र चौहान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 22,800 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जिलों के पांच थानों में कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी ने केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जीआरपी प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह डोमिनगढ़ के पास ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल छीनता था। कुछ दिन पहले वह गोरखधाम एक्सप्रेस में इसी इरादे से चढ़ा था। उसने दरवाजे पर खड़े एक यात्री से मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इससे गुस्से में आकर उसने पत्थर उठाकर ट्रेन के कोच पर फेंक दिया। वहीं, आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक दशरथ कुमार ने बताया कि बीते सोमवार को इसी आरोपी ने डोमिनगढ़ के पास गोरखधाम एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका था। जिससे एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका सिर फट गया था। इस मामले में पहले बस्ती में केस दर्ज हुआ था, जिसे बाद में गोरखपुर जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया गया। मामला गोरखपुर आने के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने जांच तेज कर दी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर घूम रहा। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसकी पहचान गोरखधाम एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले आरोपी के रूप में हुई। जीआरपी ने केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पति ने की पत्नी की हत्या:1 वर्ष पहले हुआ था विवाह, चाकू लोहे की रॉड से हमला
    Next Article
    अंकित हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार:दोस्त ने कार बुक कर की हत्या, शव गंगा में फेंका; मुख्य आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment