Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर तैयार हो रहा हाईटेक लाउंड्री मशीन:रोजाना रेडी होंगे 36 हजार सुगंधित और स्टेराइल बेडरोल

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर से चलने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों जैसे गोरखधाम, कुशीनगर और कोचीन एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें पहले से ज्यादा साफ, कीटाणुमुक्त और खुशबूदार बेडरोल जिसमें बेडशीट, तौलिया, तकिया और कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर में एक नई अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड लाउंड्री तैयार कर रहा है। यह लाउंड्री गोरखपुर जंक्शन के न्यू वाशिंग पिट में बनाई जा रही है और 31 मई तक इसके पूरी तरह तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है। दोगुनी होगी क्षमता नई लाउंड्री शुरू होने के बाद हर दिन करीब 36 हजार बेडरोल पैकेट तैयार किए जा सकेंगे। अभी यह संख्या लगभग 18 हजार पैकेट प्रतिदिन है। यानी जून से धुलाई और पैकिंग की क्षमता दोगुनी हो जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता के बेडरोल मिलेंगे। आधुनिक मशीनों से होगी धुलाई इस नई लाउंड्री में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल होगा, जिससे बेडरोल की धुलाई ज्यादा साफ-सुथरी और हाइजीनिक तरीके से की जाएगी। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा और यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित अनुभव मिलेगा। पुराने प्लांट को हटाकर नया निर्माण गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास स्थित पुरानी मैकेनाइज्ड लाउंड्री को हटाया जाएगा। जून से इसे तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद लाउंड्री को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। स्टेशन के पुनर्विकास को भी मिलेगा बढ़ावा लाउंड्री के पुराने स्थान पर स्टेशन के पुनर्विकास के तहत नए भवन बनाए जाएंगे। इससे न सिर्फ स्टेशन का ढांचा आधुनिक होगा, बल्कि ट्रेनों के संचालन को भी और बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निर्देश पर इस परियोजना को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:जिले का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद को गेट से लौटाया गया
    Next Article
    औड़िहार-गोरखपुर रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव:सैदपुर थाना क्षेत्र में सामान लेने बाजार गए थे, दो महीने बाद होनी थी बेटी की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment